फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man murdered with sharp weapon, eye also taken out

Lucknow News: धारदार हथियार से युवक की हत्या, आंख भी निकाल ले गए

Sat, 25 Jan 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 25 Jan 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Young man murdered with sharp weapon, eye also taken out
रायबरेली में शुक्रवार को बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगों पूरब गांव में युवक की हत्या के बाद रोते
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के नवपुरवा गांव में आटा चक्की व परचून की दुकान चलाने वाले लवकुश चौरसिया की बृहस्पतिवार की रात को धारदार हथियार से दुकान की छत पर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने लवकुश के सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए। आरोपी युवक की एक आंख तक निकाल ले गए। ऐसे में हत्या के पीछे किसी बड़ी वजह या रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुल्हाड़ी या बांका से हमलावरों ने कई वार किए हैं। हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, लेकिन पुलिस ऐसी किसी भी जानकारी से इन्कार कर रही है।
विज्ञापन

सेंहगो पूरब गांव निवासी लवकुश चौरसिया (36) गांव से एक किमी. की दूरी पर स्थित नवपुरवा गांव में पालेसर, आटा चक्की व परचून की दुकान चलाते थे। बृहस्पतिवार रात जब वह रात 11 बजे तक घर नहीं पहुंचे तो पत्नी मंजरी अपने जेठ संतोष के साथ दुकान पर पहुंची, लेकिन लवकुश वहां नहीं मिले। दुकान पर ताला लटकता मिला। दोनों उनके मोबाइल पर फोन करते रहे लेकिन वह बंद मिला। अनहोनी की आशंका होने पर उन्होंने आसपास तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब 11:30 बजे मंजरी और संतोष दुकान की छत पर गए और मोबाइल की टाॅर्च से देखा तो एक कोने में लवकुश का शव रक्तरंजित अवस्था में पड़ा मिला। यह देख दोनों चिल्ला पड़े। लवकुश के सिर और मुंह से खून बह रहा था। एक आंख भी गायब मिली। चप्पल छत पर कुछ दूर पर पड़ी थी। पास ही मोबाइल भी पड़ा था।
शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को हत्याकांड की जानकारी दी गई। कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी पुलिसबल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। शुक्रवार सुबह 3:30 बजे एएसपी संजीव कुमार सिन्हा व सीओ महाराजगंज यादुर्वेंद्र पाल ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। एएसपी ने बताया कि धारदार हथियार से हत्या की गई है। कई वार सिर और चेहरे पर किए गए। हत्या के वजहों की जांच की जा रही है।
वहीं, शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर हत्या के बारे में परिजनों व ग्रामीणों से जानकारी ली। परिवार से सदस्यों से लवकुश से किसी से रंजिश होने व विवाद होने के बारे में पूछताछ की। एसपी ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर टीम गठित की गई है।

मृतक के भाई संतोष की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी राकेश, रवि शंकर, पप्पू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव में एहतियात के तौर पर बछरावां, शिवगढ़ और महराजगंज की पुलिसबल को तैनात किया गया है। शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव गांव लाया गया। उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच गांव के खेत में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed