फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man lost his life due to collision with tower wagon

Lucknow News: टॉवर वैगन की टक्कर से युवक की जान गई

Tue, 26 Nov 2024 04:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Tue, 26 Nov 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Young man lost his life due to collision with tower wagon
ऊंचाहार (रायबरेली)। कुंडा रेलवे स्टेशन से ऊंचाहार स्टेशन जा रहे रेलवे के टॉवर वैगन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। घटना के समय युवक रेल पटरी पार कर रहा था। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। जीआरपी शव की शिनाख्त का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम टॉवर वैगन इलेक्ट्रिक लाइन की जांच के लिए कुंडा स्टेशन तक गया था। जांच के बाद वैगन वापस ऊंचाहार स्टेशन लौट रहा था। तभी ऊंचाहार व अरखा स्टेशन के बीच लगभग 40 वर्षीय एक युवक अचानक रेल लाइन पार करने लगा। यह देख लोको पायलट दिनेश कुमार ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टाॅवर वैगन रोकने का प्रयास किया, लेकिन युवक उसकी चपटे में आ गया।
विज्ञापन


टक्कर लगने से उसे गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट की सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। जीआरपी चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हुई। वह मटमैले रंग की हाफ टीशर्ट व नीले रंग की हाफ लोअर पहने था। शिनाख्त के लिए शव को मर्च्युरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed