फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Young man hanged himself in hotel room

Lucknow News: होटल के कमरे में युवक ने लगाई फांसी

Sat, 11 Nov 2023 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sat, 11 Nov 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Young man hanged himself in hotel room
लखनऊ। नाका के एक होटल में ठहरे युवक ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस के मुताबिक छत्तीसगढ़ के सिमरा के रहने वाले इमरान अंसारी (32) हैदराबाद में टायर बनाने का काम करते थे। एक नवंबर को वह इटौंजा कस्बे में रहने वाली अपनी बहन निकहत के घर आए थे। वहां से छत्तीसगढ़ जाने की बात कहकर वह पांच नवंबर को निकले थे। इसके बाद बृहस्पतिवार रात परिजनों को पुलिस से सूचना मिली कि इमरान का शव नाका के चारबाग स्थित एक होटल के कमरे में फंदे पर लटका मिला है। छानबीन में पता चला कि छह नवंबर की सुबह इमरान ने होटल में ठहरने पहुंचे थे। बृहस्पतिवार रात जब वह काफी देर तक कमरे से नहीं निकले तो कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या का कारण का पता नहीं चल सका है। बहन निकहत के अनुसार इमरान अविवाहित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed