फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   You get your number quickly KGMU OPD Rs 400 Video contract worker asking money goes viral

UP: केजीएमयू की ओपीडी में 400 रुपये में जल्द आएगा नंबर, संविदाकर्मी का पैसे मांगने का वीडियो वायरल, जांच शुरु

Wed, 04 Jun 2025 06:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 04 Jun 2025 06:21 PM IST
सार

केजीएमयू लखनऊ की न्यूरोलॉजी ओपीडी में एक संविदाकर्मी द्वारा 400 रुपये में जल्दी नंबर लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  केजीएमयू प्रशासन ने वीडियो की पुष्टि करते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
 

विज्ञापन
You get your number quickly  KGMU OPD Rs 400 Video  contract worker asking money goes viral
पैसा मांगने वाला संविदाकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) की ओपीडी में जल्द नंबर लगवाने के नाम पर वसूली हो रही है। मंगलवार को इसके लिए 400 रुपये की मांग करते संविदा कर्मचारी का वीडियो वायरल हुआ। केजीएमयू प्रशासन ने मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन


वायरल वीडियो न्यूरोलॉजी विभाग की ओपीडी का है। केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह के मुताबिक वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति न्यूरोलॉजी विभाग में आईसीएमआर के प्रोजेक्ट में संविदा के आधार पर तैनात है।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- आईटी ऑफिस में मारपीट: असिस्टेंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्र किए गए निलंबित, बंगाल-सिक्किम क्षेत्र से संबद्ध किया

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी भीड़... चार घंटे बाद आता है नंबर

केजीएमयू की ओपीडी में रोजाना करीब छह से सात हजार मरीज आते हैं। न्यूरोलॉजी समेत कई ओपीडी में बारीक जांच करने पर काफी समय लगता है। कई बार मरीजों को चार-चार घंटे तक इंतजार करना पड़ जाता है। इसका फायदा उठाने के लिए दलाल सक्रिय हो जाते हैं। कर्मचारियों से मिलीभगत कर कुछ मरीजों को पहले दिखवा लेते हैं। इसके एवज में वसूली करते हैं। वहीं, भीड़ से बचने के लिए मरीज व तीमारदार भी दो-चार सौ रुपये देने में संकोच नहीं करते हैं। इससे दलालो के हौसले बढ़ जाते हैं।


ये भी पढ़े- Lucknow: जानकीपुरम के जानकी विहार कॉलोनी में हॉस्टल के युवकों का उपद्रव, गाड़ियां तोड़ी, कई घायल

केजीएमयू के प्रवक्ता प्रो. सुधीर सिंह ने बताया कि सत्यता जांची जा रही है। इसमें नजर आया व्यक्ति न्यूरोलॉजी विभाग में चल रहे प्रोजेक्ट में संविदा के आधार पर कार्यरत है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed