{"_id":"5fa81c5f99153e2b955d665e","slug":"you-can-also-lit-diya-in-ramlala-temple-mega-plan-of-divya-deepotsav-is-ready","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामलला के दरबार में आप भी जला सकते हैं एक दीया, दिव्य दीपोत्सव का मेगा प्लान तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलला के दरबार में आप भी जला सकते हैं एक दीया, दिव्य दीपोत्सव का मेगा प्लान तैयार
Sun, 08 Nov 2020 09:57 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 08 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
अयोद्धया में दीपोत्सव की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीरामजन्मभूमि पर रामलला के दरबार में आप भी आस्था का एक दीया जला सकते हैं। यह अनोखा अवसर योगी सरकार देश-विदेश के सभी रामभक्तों को वर्चुअल प्लेटफार्म पर मुहैया कराएगी। दिव्य दीपोत्सव के मेगा प्लान में तीन सौ धार्मिक स्थलों को शामिल किया गया है। यह जानकारी यहां रविवार को तैयारियों का निरीक्षण करने आए शासन के अपर मुख्य सचिव गृह एके अवस्थी और अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रामलला के दरबार में दीप जलाकर 13 नवंबर को दीपोत्सव का शुभारंभ करेंगीं। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दीपोत्सव में वर्चुअल तरीके से सहभागिता कर सकते हैं। राममंदिर को लेकर आए फैसले के एक साल पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भूमिपूजन के पश्चात इस बार दीपोत्सव को ऐतिहासिक बनाने में योगी सरकार पूरी तत्परता से जुटी हुई है।
विज्ञापन
492 साल बाद भव्य दीपोत्सव को त्रेतायुग जैसा स्वरूप देने की तैयारी है। हेलीकाप्टर से रविवार को दोपहर में शासन से आए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम, अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन एसएन सावंत, अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, पर्यटन महानिदेशक जीएन रविकुमार, सूचना एवं सांस्कृति निदेशक शिशिर आदि की टीम ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दिव्य दीपोत्सव के लिए खाका खींचा।
विज्ञापन
हेलीपैड समेत साकेत महाविद्यालय, राम की पैड़ी, रामकथा पार्क, श्रीरामजन्मभूमि आदि का निरीक्षण कर तैयारियां देखी और अधूरे काम को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। कहा कि मुख्यमंत्री ने अयोध्या समेत आसपास के 300 धार्मिक स्थलों, मंदिरों-घाटों, कुंडों, पर दीप जलाकर प्रकाशमय करने के निर्देश दिए हैं।
घोषणा की कि इस बार दीपोत्सव में देश-विदेश के भक्त भी डिजिटल तरीके से दीप जला सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार ने व्यवस्था कर रखी है। वर्चुअल तरीके से भक्त दीपोत्सव के आयोजन को घर बैठे न सिर्फ देख सकेंगे, बल्कि सीधे जुड़कर पुण्य लाभ ले सकते हैं। अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम 11 से 13 नवंबर को है, इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समीक्षा करने के लिए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार, एडीजी जोन एसएन साबत ने सरयू तट के किनारे पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने राम की पैड़ी परिसर का भी निरीक्षण किया, जहां पर दीपोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होना है। इसके अतिरिक्त राम कथा पार्क और सरयू घाट पर भी तैयारियों के बाबत कमिश्नर, डीएम, डीआईजी समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली।
सरयू घाट पर सीएम की आरती के लिए 60 गुणे 25 मीटर के आकार का विशेष मंच बनाया गया। अधिकारियों ने आरती स्थल पर समस्त तैयारियां मुकम्मल करने को कहा। शासन से आए अधिकारियों ने बताया कि पूर्व की अपेक्षा इस वर्ष कुछ नई चीजें कार्यक्रम में जुड़ रही हैं, जिनमें एक लेजर शो की आतिशबाजी भी होगी।
इस वर्ष भी भगवान राम सीता और लक्ष्मण हेलीकॉप्टर द्वारा ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और पूरे कार्यक्रम के दौरान कुछ पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके अलावा नगरनिगम भी दीप जलाने के लिए सभासदों को प्रेरित करेगा और अधिक से अधिक दीप जलवाने वाले तीन सभासदों को सम्मानित भी। निरीक्षण को दौरान मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल, डीएम अनुज कुमार झा, आईजी डॉ संजीव गुप्ता, डीआईजी दीपक कुमार, सीडीओ प्रथमेश कुमनार, नगर आयुक्त विशाल सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नायाब होगा इस बार का दीपोत्सव: अवस्थी
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने कहा कि हर साल की अपेक्षा इस बार और भव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। दीपोत्सव में सोशल डिस्टेसिंग के साथ कोविड-19 के नियमों कर पालन करना होगा। कहा कि पयर्टन विभाग की तरफ से कई ऐसे आयोजन होगें जो दीपोत्सव को नायाब बनाने जा रहे हैं। उन्होंने अपील किया कि दीपोत्सव में भीड़ न लगाएं दीपोत्सव का लाइव प्रसारण होगा इसलिए टीवी पर देखें। दीपोत्सव अब साल का इवेंट हो गया है।
डिजिटल दीपावली का कांसेप्ट कर रहे लांच : सहगल
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि हम डिजिटल दीपावली का कांसेप्ट लांच कर रहे हैं। इसके जरिए अब डिजिटल तरीके से लोग अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकेंगे और भगवान राम के मंदिर में दीपोत्सव कर सकेंगे। राम की पैड़ी परिसर में कुल 5 लाख 51 हजार दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अयोध्या नगर के मंदिरों और सड़कों पर जो दीप जलेंगे उनकी संख्या अलग है और इसके अलावा जो डिजिटल दीपक जलाए जाएंगे उनकी संख्या अलग होगी।
डिजिटल दीपावली का कांसेप्ट कर रहे लांच : सहगल
अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि इस बार दीपोत्सव कार्यक्रम की खासियत यह होगी कि हम डिजिटल दीपावली का कांसेप्ट लांच कर रहे हैं। इसके जरिए अब डिजिटल तरीके से लोग अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल हो सकेंगे और भगवान राम के मंदिर में दीपोत्सव कर सकेंगे। राम की पैड़ी परिसर में कुल 5 लाख 51 हजार दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा। इसके अतिरिक्त अयोध्या नगर के मंदिरों और सड़कों पर जो दीप जलेंगे उनकी संख्या अलग है और इसके अलावा जो डिजिटल दीपक जलाए जाएंगे उनकी संख्या अलग होगी।