{"_id":"621264b220ecf0434e4cff3d","slug":"yogi-s-road-show-in-lucknow-cm-said-bjp-will-again-win-sarojininagar-seat-bjp-will-form-government-by-winning-more-than-80-percent-seats","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में योगी का रोड शो : सीएम बोले, भाजपा फिर से सरोजनीनगर सीट जीतेगी, 80 फीसदी से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में योगी का रोड शो : सीएम बोले, भाजपा फिर से सरोजनीनगर सीट जीतेगी, 80 फीसदी से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी भाजपा
Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:50 PM IST
सार
सीएम योगी ने कहा कि आपने इस रोड शो में राजेश्वर सिंह के लिए, जो समर्थन दिया है, उसके लिए मैं ह्रदय से अभिनन्दन करता हूं। 23 फरवरी को आप सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार है बल्कि कर्त्तव्य भी है।
विज्ञापन
सरोजनीनगर में रोड शो के दौरान राजेश्वर सिंह और सीमए योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भाजपा 80 फीसदी से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा पर आरोप लगाया कि वह आतंकवाद समर्थक है। अहमदाबाद की आतंकी घटना के दोषी आतंकियों के परिवारों से सपा के संबंध है। इसके लिए सपा जनता से माफी मांगे और अपनी स्थिति साफ करे। सीएम रविवार को सरोजनी नगर सीट से पार्टी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह के समर्थन में तेलीबाग क्षेत्र में रोड शो कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सपा पेशेवर अपराधी और माफिया को प्रश्रय दे रही है। जो लोग धमकी दे रहे हैं, वे जानते हैं कि 10 मार्च के बाद उनकी क्या दुर्गति होनी है। रोड शो में मुख्यमंत्री के रथ को एक किलोमीटर का सफर तय करने में करीब डेढ़ घंटे लगे। तेलीबाग बाजार में वरदानी हनुमान मंदिर से शुरू हुआ रोड शो तेलीबाग मुख्य चौराहा शनि मंदिर तक निकला। इसके बाद तेलीबाग मुख्य चौराहे पर अपने रथ से ही लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के कमांडर का नाम उनके पिता जी न जानते हों और स्वयं उनकी विधानसभा सीट पर उनको जनादेश न मिल रहा हो, उनके बारे में क्या कह सकते हैं। यह लड़ाई 80 बनाम 20 की है। प्रदेश में भाजपा 80 फीसदी सीट जनता के आशीर्वाद से जीतेगी। 20 प्रतिशत में अन्य का बंटवारा है।
विज्ञापन
डबल इंजन सरकार ने दिया सुरक्षा और सुशासन
सीएम ने कहा कि 23 फरवरी को सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना है। मतदान न सिर्फ हमारा अधिकार है, बल्कि कर्त्तव्य भी है। प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा, विकास और सुशासन के मुद्दे पर ध्यान देते हुए बिना भेदभाव के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षा की गारंटी दी है। यह अनवरत चलता रहे, इसके लिए जरूरी है भाजपा की सरकार दोबारा बने। उन्होंने सरोजनीनगर से भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि सपा अपनी हार स्वीकार कर चुकी है। उनकी बौखलाहट में उनकी हार छिपी हुई है। इसी वजह से अब वे राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने में अपनी निर्लज्जता दिखा रहे हैं। इससे पहले उन्नाव में हुई प्रधानमंत्री की सभा में सरोजनीनगर से प्रत्याशी राजेश्वर सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन