फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi overtook all the leaders for tours in the districts: reached the districts more than a hundred times in 156 days, visited 20 districts every month

योगी ने जिलों में दौरों को लेकर सभी नेताओं को पछाड़ा : 156 दिनों में जिलों में सौ बार से अधिक पहुंचे, हर माह 20 जिले का दौरा किया

Mon, 03 Jan 2022 11:25 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 03 Jan 2022 11:25 PM IST
सार

प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर पिछले करीब छह महीने से सियासी गर्मी है। दूसरे राज्यों के भी विभिन्न दलों के नेता अपने एजेंडे लेकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन उनकी राजनीति ट्विटर और मीडिया में बयानों तक ही सीमित है। जबकि सीएम योगी ने पौने पांच साल में कुछेक जिलों को छोड़ दें, तो करीब हर जिले का तीन से चार बार दौरा किया है।

विज्ञापन
Yogi overtook all the leaders for tours in the districts: reached the districts more than a hundred times in 156 days, visited 20 districts every month
अयोध्या दौर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी समर में जिलों में दौरों को लेकर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव सहित अन्य दलों के नेताओं को पछाड़ दिया है। सीएम योगी अगस्त माह से लेकर तीन जनवरी तक 156 दिनों में सौ से ज्यादा बार जिलों का दौरा कर चुके हैं और उन्होंने हर दौरे में शासन के योजनाओं की धरातल पर हकीकत परखी। कोरोना प्रबंधन, बाढ़ राहत और विकास कार्य सहित लाखों करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

विज्ञापन


सीएम योगी ने पिछले पांच माह में औसतन हर माह 20 जिले का दौरा किया है और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए हैं। यह स्थिति तब है, जब वह लखनऊ में रोजाना सुबह उच्चाधिकारियों के साथ बैठक के अलावा अन्य शासकीय कार्यों और बैठकों आदि में व्यस्त रहते हैं। दिसंबर माह में ही वह 23 से अधिक जिलों में पहुंचे हैं, जहां उन्होंने योजनाओं का लोकार्पण या शिलान्यास किया है। ऐसे ही नवंबर में उन्होंने 17, अक्तूबर में 13, सितंबर में 32 और अगस्त में 15 जिलों का दौरा किया है। इस साल जनवरी में सीएम योगी पहली जनवरी को रामपुर, दो जनवरी को मेरठ और तीन जनवरी को लखनऊ, अमेठी और लखनऊ का दौरा किया है।
विज्ञापन


हर जिले में तीन से चार बार पहुंचने वाले पहले सीएम
प्रदेश में विधानसभा चुनावों को लेकर पिछले करीब छह महीने से सियासी गर्मी है। दूसरे राज्यों के भी विभिन्न दलों के नेता अपने एजेंडे लेकर चुनावी मैदान में उतर चुके हैं, लेकिन उनकी राजनीति ट्विटर और मीडिया में बयानों तक ही सीमित है। जबकि सीएम योगी ने पौने पांच साल में कुछेक जिलों को छोड़ दें, तो करीब हर जिले का तीन से चार बार दौरा किया है। जबकि 2017 के पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री विशेष मौकों पर ही जिलों के दौरों पर निकलते थे। इसमें भी नोएडा और अयोध्या सहित कुछ जिले तो ऐसे थे, जिनमें तत्कालीन मुख्यमंत्री जाने से कतराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को दिया भरोसा, हर परिस्थिति में सरकार आपके साथ
सीएम योगी ने पिछले साल अगस्त माह में बाढ़ प्रभावित औरैया, इटावा, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया और सितंबर माह में बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और महराजगंज सहित कई जिलों का भ्रमण किया था। बाढ़ पीड़ितों को राहत देने के लिए वह खुद धरातल पर उतरे और लोगों को राहत सामाग्री वितरित की। इससे पहले सीएम योगी ने फिरोजाबाद का भी दौरा कर बुखार पीड़ितों से मुलाकात की थी और उन्हें भरोसा दिया कि हर परिस्थिति में सरकार आपके साथ है।  


26 दिनों में 18 मंडलों और 40 जिलों का दौरा
सीएम योगी ने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान पिछले साल मई में 26 दिनों में 18 मंडलों और 40 जिलों का दौरा किया था। साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और इंटीग्रेटेड कोविड कंट्रोल कमांड सेंटर आदि का भी निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed