फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi meets nepal ambassador, says ayodhaya and janakpuri are symbol of our culture

नेपाल के राजदूत से मिले मुख्यमंत्री, कहा- अयोध्या व जनकपुरी हमारी विरासत के प्रतीक

Thu, 25 Jul 2019 01:21 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Thu, 25 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
yogi meets nepal ambassador, says ayodhaya and janakpuri are symbol of our culture
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
भारत में नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। उन्होंने व्यापार, पर्यटन सहित कई अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की और कहा कि नेपाल और भारत के बीच विश्वास का संबंध है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत और नेपाल में हमेशा से प्रगाढ़ सामाजिक, सांस्कृतिक, अध्यात्मिक और व्यापारिक संबंध रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-नेपाल संबंधों को नया आयाम दिया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या और जनकपुर हमारी विरासत के प्रतीक हैं। जिस प्रकार अयोध्या और जनकपुर में प्रगाढ़ संबंध हैं। उसी तरह काठमांडू और काशी का अटूट संबंध है। नेपालवासियों में महायोगी गुरु गोरखनाथ के प्रति अटूट श्रद्धा है। 
विज्ञापन


विवाह पंचमी के मौके पर उन्होंने अपनी जनकपुर यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने उन्हें इसके लिए नामित किया था। रामायण सर्किट, कृष्णा सर्किट, बौद्ध सर्किट का विकास किया जा रहा है। फोर लेन रामजानकी मार्ग का कार्य शुरू हो गया है। अयोध्या व जनकपुर धाम के बीच सीधी बस सेवा से श्रद्धालु लाभान्वित हो रहे हैं। बारिश के मौसम में नेपाल से आए पानी से प्रदेश का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ जाता है। इस आपदा के समाधान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नेपाल के राजदूत नीलांबर आचार्य ने कहा कि दोनों देशों की जनता के बीच आपसी और भावनात्मक रिश्ते हैं। हमें अपने रिश्तों को भविष्य में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना है। उन्होंने प्रयागराज कुंभ्भ के सफल आयोजन पर मुख्यमंत्री को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed