{"_id":"5fc7314e8ebc3eb8670bfe88","slug":"yogi-govt-will-help-525-muslims-to-become-industrialists","type":"story","status":"publish","title_hn":"525 मुस्लिमों को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार, तैयार किया गया है ये प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
525 मुस्लिमों को उद्यमी बनाएगी योगी सरकार, तैयार किया गया है ये प्लान
Wed, 02 Dec 2020 11:46 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Dec 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश सरकार 572 अल्पसंख्यकों को उद्यमी बनाएगी। इनमें करीब 525 मुस्लिम और शेष बौद्ध, जैन व सिख हैं। इन्हें स्वरोजगार शुरू करने के लिए अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम के माध्यम से 10 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। निगम 15 साल बाद इस तरह की पहल कर रहा है।
विज्ञापन
अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम कुटीर व छोटे उद्योग शुरू करने के लिए नए उद्यमियों को 20 लाख रुपये तक का ऋण दे सकता है। इससे पहले आखिरी बार निगम ने 2005-06 में लोन दिया था।
विज्ञापन
योगी सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 20 जिलों में नए उद्यमी खड़ा करने के लिए एक बार फिर निगम को सक्रिय किया है। इनमें लखनऊ, बहराइच, प्रयागराज, बरेली, गोरखपुर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बिजनौर, शाहजहांपुर, कानपुर, आजमगढ़, मेरठ, भदोही और अमरोहा प्रमुख हैं। इन जिलों से 572 लाभार्थियों का चयन कर लिया गया है।
विज्ञापन
इन्हें कुटीर उद्योग शुरू करने के लिए 1.5-3 लाख रुपये तक की सहायता दी जाएगी। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, शीघ्र ही ऋण वितरण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।