{"_id":"5d1e2c058ebc3e3ccd7500df","slug":"yogi-govt-will-appeal-in-krishnanand-rai-case-in-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्णानंद राय मामले में हाईकोर्ट में अपील करेगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्णानंद राय मामले में हाईकोर्ट में अपील करेगी योगी सरकार
Fri, 05 Jul 2019 01:07 AM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Amulya Rastogi
Updated Fri, 05 Jul 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा विधायक कृष्णानंद राय हत्याकांड को लेकर आए सीबीआई कोर्ट के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार हाईकोर्ट में अपील करेगी। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में सीबीआई कोर्ट के फैसले का संज्ञान लिया है। राज्य सरकार फैसले का अध्ययन करेगी और उसके बाद उच्च न्यायालय में अपील दायर करेगी।
गौरतलब कि बुधवार को सीबीआई न्यायालय ने 14 साल पुराने कृष्णानंद राय हत्याकांड में पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी और उसके भाई अफजाल अंसारी समेत सभी आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया था। कृष्णानंद राय व उनके 6 अन्य साथियों की 29 नवंबर 2005 को गाजीपुर में एके 47 से हत्या कर दी गई थी। बताया जाता है कि इस घटना में 400 से अधिक राउंड फायरिंग की गई थी। वारदात में सीधे तौर पर मुख्तार अंसारी का नाम सामने आया था। हालांकि घटना के समय मुख्तार जेल में बंद था और सीबीआई ने उसे 120 बी (साजिश रचने) का मुल्जिम बनाया था।