{"_id":"6afb6935d04db80ee2039cab","slug":"yogi-governments-ai-mission-will-empower-the-youth-dr-rajeshwar-singh-lucknow-news-c-13-lko1070-2011794-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: योगी सरकार का एआई मिशन युवाओं को बनाएग सशक्तः डॉ. राजेश्वर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: योगी सरकार का एआई मिशन युवाओं को बनाएग सशक्तः डॉ. राजेश्वर सिंह
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन (यूपी-एआईएम) को मिशन मोड में लागू करने का निर्णय लिया है। सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेगा।
उन्होंने कहा कि 19 मई 2025 को उन्होेंने प्रदेश सरकार को एक समर्पित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आयोग के गठन का प्रस्ताव दिया था, जिसमें नैतिक उपयोग, सुशासन, अनुसंधान और कौशल विकास की रूपरेखा थी। कहा कि इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया गया है। इस मिशन का शासनादेश 21 अक्तूबर को जारी हुआ। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके दृष्टिकोण के अनुरूप कई पहल यूपी-एआईएम में शामिल हैं। मिशन की छह प्रमुख पहलें रोजगार, जनसेवाओं और तकनीकी विकास को गति देंगी। इनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इंफ्रास्ट्रक्चर, प्रतिभा विकास, शिक्षा, सुशासन, कंप्यूटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और उद्यमिता शामिल हैं। उन्होंने कहा कि मिशन की सफलता आम नागरिकों तक इसके लाभ पहुंचने से मापी जाएगी।
मिशन की प्रमुख पहलें
मिशन के तहत 62 राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस डेटा लैब स्थापित होंगी। मुख्यमंत्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फेलोशिप कार्यक्रम के अंतर्गत 75 जनपदों में 75 फेलो तैनात होंगे। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्रज्ञा 2.0 से साक्षरता, कौशल विकास और सुशासन को बढ़ावा मिलेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शक्ति ग्रिड कंप्यूटिंग संसाधन उपलब्ध कराएगा। प्रोत्साहन निधि स्टार्टअप, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों तथा ओडीओपी इकाइयों को वित्तीय सहायता देगी।