{"_id":"5dbd61158ebc3e93a230ec41","slug":"yogi-government-will-pursue-three-projects-of-sp-government-s-priority","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सपा राज की प्राथमिकता वाले तीन प्रोजेक्ट आगे बढ़ाएगी योगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा राज की प्राथमिकता वाले तीन प्रोजेक्ट आगे बढ़ाएगी योगी सरकार
Sat, 02 Nov 2019 07:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 02 Nov 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा शासनकाल की तीन प्राथमिकता वाली योजनाओं को योगी सरकार आगे बढ़ाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को प्लास्टिक सिटी औरैया, ट्रांसगंगा सिटी उन्नाव व सरस्वती हाईटेक सिटी प्रयागराज के काम को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है।
मुख्यमंत्री की बैठक में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि सपा सरकार जाने के बाद ये परियोजनाएं प्राथमिकता में नहीं रह गई थीं। नतीजा ये हुआ कि प्रोजेक्ट अधूरे रह गए और ट्रांसगंगा में भूखंड आवंटित कराने वाले लोगों ने पैसे वापस मांगने शुरू कर दिए थे।
मुख्यमंत्री ने उन्नाव के डीएम को ट्रांसगंगा में जमीन पर कब्जे व प्रोजेक्ट आगे बढ़ाने की कार्रवाई तेज करने को कहा है। प्लास्टिक सिटी औरैया के लिए केंद्र से 40 करोड़ की ग्रांट मिलनी थी, लेकिन केंद्र ने प्रस्ताव निरस्त कर दिया। फिर पुनर्विचार का प्रस्ताव भेजा गया।

प्रोजेक्ट को प्रोफेशनल तरीके से बढ़ाने का निर्देश
मुख्यमंत्री ने भेल व केंद्र सरकार के अधिकारियों से बात कर धन आवंटन प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी केंद्र सरकार में पैरवी करें। जरूरत हो तो मंत्री व उनका भी सहयोग ले सकते हैं।
सरस्वती हाईटेक सिटी प्रयागराज की प्रगति पर मुख्यमंत्री ने संतोष जताया, लेकिन प्रोजेक्ट को प्रोफेशनल तरीके से बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी व प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास राजेश सिंह मौजूद रहे।