फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government will honor Olympic winners today: Gold medalist Neeraj Chopra reached Lucknow late at night

ओलंपिक विजेताओं का आज सम्मान करेगी योगी सरकार : स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा देर रात पहुंचे लखनऊ

Wed, 18 Aug 2021 10:39 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 18 Aug 2021 10:39 PM IST
सार

योगी सरकार बृहस्पतिवार को टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं और यूपी के ओलंपियनों का सम्मान करेगी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों से रूबरू होंगे।

विज्ञापन
Yogi government will honor Olympic winners today: Gold medalist Neeraj Chopra reached Lucknow late at night
बुधवार देर रात लखनऊ पहुंचे स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगी सरकार बृहस्पतिवार को टोक्यो ओलंपिक के पदक विजेताओं और यूपी के ओलंपियनों का सम्मान करेगी। अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले इस आयोजन में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खिलाड़ियों से रूबरू होंगे। समारोह में स्वर्ण विजेता नीरज चोपड़ा समेत सभी पदक विजेता खिलाड़ी शामिल होंगे। इन खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य जीतने पर यूपी सरकार की ओर से क्रमश: दो करोड़, डेढ़ और एक करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

विज्ञापन


ओलंपिक का हिस्सा बनने वाले यूपी के सभी दस ओलंपियनों को भी 25-25 लाख की राशि भी दी जाएगी। इसमें कांस्य जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य ललित उपाध्याय भी शामिल है। इसके साथ ही चौथा स्थान हासिल करने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम, गोल्फर अदिति अशोक और पहलवान दीपक पूनिया को भी पुरस्कृत किया जाएगा। बुधवार देर रात चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर जैवलिन थ्रोवर ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा लखनऊ में होने वाले सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed