फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government increased subsidy more than double as compared to SP government

सपा सरकार के मुकाबले योगी सरकार ने दोगुनी से अधिक बढ़ाई सब्सिडी

Sun, 20 Sep 2020 11:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 20 Sep 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Yogi government increased subsidy more than double as compared to SP government
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
प्रदेश की योगी सरकार ने अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में कृषि और ग्रामीण विकास को बड़ा प्रोत्साहन दिया है। इसके अलावा हर घर बिजली पहुंचाने की मुहिम में ऊर्जा सेक्टर को बड़ी मदद मिली है। अलग-अलग सेक्टर को दी जाने वाली सब्सिडी से जुड़ी एक रिपोर्ट में यह तस्वीर सामने आई है। 
विज्ञापन


प्रदेश सरकार विभिन्न विभागों को अपनी प्राथमिकता व आवश्यकता के हिसाब से हर वर्ष सब्सिडी देती है। विभागीय बजट के साथ-साथ अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति घटक योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जाती है। तीनों ही स्तर से दी जा रही सब्सिडी को शामिल करते हुए 21 विभागों को हाल के 5 वर्षों में दी गई सब्सिडी का आकलन किया गया है। 
विज्ञापन


2016-17 से 2020-21 के लिए प्रावधानित सब्सिडी की समग्र रूप से तुलना करें तो पिछली सपा सरकार के अंतिम वर्ष की अपेक्षा भाजपा सरकार ने इन चार वर्षों में 21 विभागों की सब्सिडी में दोगुनी से अधिक की वृद्धि की है। 2016-17 में इन 21 विभागों की कुल सब्सिडी जहां 8044.99 करोड़ रुपये थी, वह 2020-21 में बढ़कर 16726.10 करोड़ पहुंच गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों सरकारों की अलग-अलग प्राथमिकता का संकेत 
वर्ष 2016-17 में दी गई सब्सिडी से सपा शासनकाल की प्राथमिकता और बाद में सत्ता में आई भाजपा सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल की सब्सिडी से दोनों सरकारों की अलग-अलग प्राथमिकता का संकेत मिलता है। पिछली सपा सरकार ने लघु उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन, खादी ग्रामोद्योग, लघु सिंचाई, दुग्ध विकास, मत्स्य व ऊर्जा जैसे विभागों को तवज्जो दी।


वहीं, भाजपा सरकार ने हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, भारी एवं मध्यम उद्योग, ऊर्जा, औद्यानिक एवं रेशम विकास, कृषि, भूमि विकास एवं जल संसाधन, ग्राम्य विकास, सहकारिता तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सब्सिडी में भारी बढ़ोतरी कर समग्र ग्राम्य विकास व कृषक कल्याण को प्राथमिकता दी है।   

प्रमुख विभागों को सब्सिडी 
विभाग 2016-17        2020-21 
लघु उद्योग-निर्यात    35.24    25.35 
हथकरघा-वस्त्रोद्योग    7.00    156 
भारी व मध्यम उद्योग    9.39    570 
ऊर्जा    5673    9050 
औद्यानिक व रेशम    66.47    434.01 
कृषि    1129.07    2905.91 
भूमि विकास जल संसाधन    120.69    600.00 
ग्राम्य विकास    253.67    986.55 
पशु धन    66.96    30.65 
दुग्ध विकास    31.95    2.00 
सहकारिता    307.53    560.60 
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी    108.53    238.95
(राशि करोड़ रुपये) 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed