फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi government gift Dussehra Diwali UPSRTC AC bus fares reduced

यूपी : दशहरा-दीपावली पर योगी सरकार का तोहफा, यूपीएसआरटीसी की AC बसों में 10% तक कम होगा किराया

Wed, 01 Oct 2025 03:45 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 01 Oct 2025 03:45 PM IST
सार

निगम की सकल आय पर असर न पड़े। इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
Yogi government gift Dussehra Diwali UPSRTC AC bus fares reduced
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेशवासियों को दशहरा और दीपावली पर तोहफा दिया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (UPSRTC) ने वातानुकूलित बसों के किराए में की गई लगभग 10% की कमी को अग्रिम आदेशों तक जारी रखा है।

यात्रीओं को मिलेगी सुविधा 
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया, योगी सरकार जनता को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस निर्णय से यात्रियों को कम किराए में आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी। यह छूट जनरथ, पिंक, शताब्दी, वोल्वो, वातानुकूलित शयनयान जैसी सेवाओं पर लागू होगी। हालांकि, 01 जनवरी 2024 के बाद पंजीकृत नई वातानुकूलित बसों पर यह छूट लागू नहीं होगी।

विज्ञापन

निगम की आय और सेवाओं पर ध्यान
परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए कि निगम की सकल आय पर असर न पड़े। इसके लिए बसों पर तैनात चालक-परिचालकों को प्रेरित कर अधिक यात्रियों को आकर्षित करने के लिए विशेष काउंसिलिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किराया संरचना (वातानुकूलित बस सेवाएं)

  • 3*2 बस सेवा – ₹1.45 प्रति किलोमीटर
  • 2*2 बस सेवा – ₹1.60 प्रति किलोमीटर
  • हाई एंड (वोल्वो) बसें – ₹2.30 प्रति किलोमीटर
  • वातानुकूलित शयनयान – ₹2.10 प्रति किलोमीटर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed