{"_id":"5fb908b18ebc3e9bd91ab780","slug":"yogi-government-failed-to-control-illigal-wine-sellers","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में योगी सरकार नाकाम: प्रियंका गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में योगी सरकार नाकाम: प्रियंका गांधी
Sat, 21 Nov 2020 06:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि योगी सरकार जहरीली शराब माफियाओं को नियंत्रित करने में पूरी तरह नाकाम रही है।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट कर कहा कि यूपी में लखनऊ, फिरोजाबाद, हापुड़, मथुरा, प्रयागराज समेत कई जगहों पर जहरीली शराब से मौतें हुई हैं। आगरा, बागपत मेरठ में जहरीली शराब से मौतें हुई थीं।
विज्ञापन
आखिर क्या कारण है कि कुछ दिखावटी कदमों की बजाय सरकार जहरीली शराब के माफियाओं पर कार्रवाई करने में नाकाम रही है? कौन जिम्मेदार है?
हालांकि, योगी सरकार ने जहरीली शराब के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह जानकारी देते हुए अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर भूसरेड्डी ने बताया कि सर्दी के मौसम में अवांछित लोग अनियमित ढंग से कच्ची शराब को घरों में बनाने का कार्य करते हैं, जिसे प्रभावी रूप से रोका जाना आवश्यक है। इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी रूप में अवैध और कच्ची शराब का निर्माण व बिक्री न हो सके।
विज्ञापन