{"_id":"627f7ba7303007264b061326","slug":"yogi-government-2-0-will-present-its-first-budget-on-26-may","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Budget Session: 26 मई को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी योगी सरकार, कार्यक्रम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Budget Session: 26 मई को अपने दूसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेगी योगी सरकार, कार्यक्रम जारी
Sat, 14 May 2022 03:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 14 May 2022 03:26 PM IST
सार
योगी सरकार 2.0 26 मई को अपना पहला बजट पेश करेगी। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 का पहला बजट 26 मई को पेश किया जाएगा। विधानसभा सचिवालय ने 23 मई से शुरू होने वाले बजट सत्र का कार्यक्रम जारी कर दिया है।
विज्ञापन
यूपी सरकार का बजट में इस बार फोकस संकल्प पत्र में किए गए वादों पर है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सरकार इस बार युवाओं व किसानों को लेकर बड़े एलान कर सकती है।
विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम के अनुसार, बजट सत्र के पहले दिन 23 मई को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल दोनों सदनों के समक्ष अभिभाषण पेश करेंगी। 24 व 25 मई को अभिभाषण पर चर्चा होगी। 26 मई को बजट पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
बजट में सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली की सौगात मिल सकती है। इससे सरकार पर सालाना 1845 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ने का आकलन है। इससे 2.38 करोड़ किसान परिवारों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन