फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi explained the government's agenda: Mantra given to ministers to work on the test of transparency and honesty along with the way of functioning in the department

योगी ने समझाया सरकार का एजेंडा : मंत्रियों को विभाग में कामकाज के तौरतरीके के साथ पारदर्शिता व ईमानदारी की कसौटी पर काम करने का दिया मंत्र

Fri, 25 Mar 2022 09:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 25 Mar 2022 09:41 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्ष में प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही है। नई सरकार को इसके लिए पहले दिन से ही अपने लक्ष्य के लिए जुटना है। इस बारे में भी मंत्रियों को पूरी ताकत से जुटने को कहा गया है।

विज्ञापन
Yogi explained the government's agenda: Mantra given to ministers to work on the test of transparency and honesty along with the way of functioning in the department
योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल की पहली बैठक की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दूसरी पारी का कामकाज संभालने के बाद अपने सभी मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ परिचयात्मक बैठक की। इसमें उन्होंने सहयोगियों से सरकार के कामकाज का एजेंडा साझा किया। विभाग वितरण के बाद मंत्री इसी के हिसाब से कामकाज को आगे बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


मंत्रिमंडल की यह पहली बैठक लोकभवन स्थित कैबिनेट सभागार में शाम सात बजे के बाद शुरू हुई। इसमें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक के साथ सभी कैबिनेट मंत्री, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व राज्यमंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने के साथ सुशासन को मजबूती देने का एलान किया है। 53 सदस्यीय नए मंत्रिमंडल में 28 सदस्यों को पहली बार मौका मिला है। इनमें कई तो पहली बार चुनाव जीतते ही मंत्री बन गए हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने मंत्रियों को विभाग में कामकाज के तौरतरीके के साथ पारदर्शिता व ईमानदारी की कसौटी पर काम करने का मंत्र दिया है।
विज्ञापन


दूसरा, मुख्यमंत्री ने अगले पांच वर्ष में प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने की बात कही है। नई सरकार को इसके लिए पहले दिन से ही अपने लक्ष्य के लिए जुटना है। इस बारे में भी मंत्रियों को पूरी ताकत से जुटने को कहा गया है। इसके अलावा, विधानसभा चुनाव में योगी 1.0 सरकार के संबंध में मतदाताओं से कई तरह के फीडबैक सामने आए हैं। बताया गया है कि सरकार की इमेज को लगातार बेहतर करने व जनभावना को ध्यान में रखकर कामकाज की अपेक्षा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed