फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi cabinet 4th meeting in lok bhavan

योगी के आदेश पर ये 15 छुट्टियां हुई कैंसिल, जानें कैबिनेट के बड़े फैसले

Wed, 26 Apr 2017 03:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 26 Apr 2017 03:42 PM IST
विज्ञापन
yogi cabinet 4th meeting in lok bhavan
श्रीकांत शर्मा - फोटो : pti
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आज लोकभवन में कैबिनेट की चौथी बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। इनमें सबसे खास फैसला रहा महापुरुषों के नाम पर दी जाने वाली छुट्टियों को रद करने का। सरकार ने कुल 15 छुट्टियों को रद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेशभर में जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने और रोकने के लिए एंटी भूमिया टास्क फोर्स के गठन का निर्णय भी लिया गया। बैठक के बाद जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि जहां-जहां प्राइवेट जमीन पर कब्जे हुए हैं शासन प्रशासन अभी तक उनकी मदद करता रहा था लेकिन अब शासन प्रशासन उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन


शर्मा ने कहा अगर पुलिस ने ढील दी तो थानाध्यक्षों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। हमें सुनाई दिया है क‌ि जबसे बीजेपी सरकार आई है लोगों ने ऐसी संपत्त‌ियों से कब्जा खुद छोड़ दिया है और प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद इस पर और तेजी आ जाएगी। उन्होंने कहा क‌ि धर्म की आड़ में भी कब्जे नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फैसलों पर लगी मुहर

  • 15 मई से शुरू होगा विधानमंडल सत्र 
  • डेडीकेटेड फ्रेट कॉरीडोर के लिए जमीन देगा सिंचाई विभाग
  • एंटी भू-माफिया टास्कफोर्स बनाने को दी मंजूरी
  • 15 महापुरुषों के नाम पर सार्वजनिक अवकाश खत्म
  • गोरखपुर में ऑड‌िटोर‌ियम के ल‌िए जमीन को मंजूरी


 

देखें कौन सी छुट्ट‌ियां हुईं खत्म

yogi cabinet 4th meeting in lok bhavan
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
इन छुट्टियों को किया खत्म
1. जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्म दिवस -24 जनवरी
2. महर्षि कश्यप एवं महाराज गुहा जयंती - 5 अप्रैल
3. चेटीचंद - इसकी भी तिथि परिवर्तित होती है इस वर्ष 29 मार्च को अवकाश था।
4. हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज के उर्स  6 रजब - इसकी तिथि परिवर्तित होती है इस वर्ष 14 अप्रैल को अवकाश था।
5. चंद्रशेखर जयंती - 17 अप्रैल 2017
6. परशुराम जयंती - 28 अप्रैल 2017
7. लोक नायक महाराणा प्रताप जयंती - 9 मई 2017
8. जमात उल विदा (अलविदा) रमजान का अंतिम शुक्रवार - 23 जून 2017
9. विश्वकर्मा जयंती - 17 सितम्बर 2017
10. महाराजा अग्रसेन जयंती - 21 सितम्बर 2017
11. महर्षि वाल्मीकि जयंती - 5 अक्टूबर 2017
12. छठ पूजा पूर्व - 26 अक्टूबर 2017
13. सरदार वल्लभ भाई पटेल एवं आचार्य नरेन्द्र देव जयंती - 31 अक्टूबर 2017
14. ईद ए मिलादुनवी - 2 दिसम्बर 2017
15. चौधरी चरण सिंह जयंती - 23 दिसम्बर 2017
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed