फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath will be on Russia tour for two days in August.

दो दिन के लिए रूस दौरे पर जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय प्रतिनिधिमंडल में होंगे शामिल

Tue, 30 Jul 2019 02:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Jul 2019 02:50 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath will be on Russia tour for two days in August.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 व 13 अगस्त को व्लादिवोस्तोक (रूस) की यात्रा पर जाएंगे। वह केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा होंगे। योगी यूपी के दल का नेतृत्व करेंगे। गोयल ने सोमवार को यात्रा की तैयारियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। मुख्यमंत्री यहां लोकभवन से इस वीसी में शामिल हुए।

विज्ञापन


गोयल के नेतृत्व में जा रहा प्रतिनिधिमंडल विभिन्न क्षेत्रों में रूस और भारत के सहयोग पर विचार-विमर्श करेगा। इस उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल में महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, गोवा, असम के मुख्यमंत्री तथा फिक्की व अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रही कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रूस के प्रतिनिधिमंडल ने रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्रों में व्यापार और उद्योग स्थापना की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री गोयल ने कहा कि भारत और रूस के पुराने संबंध रहे हैं। इस दौरे के बाद रिश्ते और मजबूत होंगे। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल में शामिल सभी राज्यों और कंपनियों को दौरे के संबंध में तैयारियां पूरी करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने रूस के दौरे के लिए अपने प्रदेशों की तैयारियों की जानकारी दी। महाराष्ट्र व असम के प्रतिनिधि भी वीसी में शामिल हुए। इस मौके पर मुख्य सचिव डॉ. अनूपचंद्र पांडेय, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री एसपी गोयल, प्रमुख सचिव ऊर्जा आलोक कुमार, प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद, प्रमुख सचिव उद्यान सुधीर गर्ग, प्रमुख सचिव पशुधन सुधीर बोबडे उपस्थित रहे।

कॉन्ट्रैक्ट फॉर्मिंग, फूड प्रोसेसिंग व रिन्युएबल इनर्जी पर किया जा रहा काम : योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर यूपी कांट्रैक्ट फॉर्मिंग, फूड प्रोसेसिंग और रिन्यूएबल इनर्जी के सबंध में कार्य कर रहा है। 38 कंपनियों के नाम केंद्र सरकार को भेजे गए हैं। अनुमति मिल जाने पर इन्हें प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया जाएगा।

प्रदेश का प्रतिनिधिमंडल कृषि, खाद्य प्रसंस्करण तथा ऊर्जा व नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों में दोनों देशों में परस्पर सहयोग के संबंध में विचार-विमर्श करेगा। इन क्षेत्रों में एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने की भी संभावना है।

उन्होंने कहा कि कौशल विकास और मानव संसाधन में भी यूपी अग्रणी राज्य है। सोलर इनर्जी और ट्रांसमिशन लाइंस के क्षेत्रों में भी व्यापारिक संभावनाएं हैं। दौरे के लिए आवश्यक तैयारियों व व्यवस्थाओं के संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed