{"_id":"5a9d9d374f1c1b512f8b58b1","slug":"yogi-adityanath-to-review-government-s-performance-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी करेंगे सरकार के एक साल की उपलब्धियों की समीक्षा, अफसरों से मांगा फ्यूचर एक्शन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी करेंगे सरकार के एक साल की उपलब्धियों की समीक्षा, अफसरों से मांगा फ्यूचर एक्शन प्लान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 06 Mar 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मार्च को सरकार के एक वर्ष के लक्ष्य, प्रगति और उल्लेखनीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस संबंध में मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से सभी अधिकारियों को ब्यौरा तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्य सचिव ने भी अफसरों को पूर्व के वर्षों से तुलना कर रिपोर्ट तैयार करने को कहा है। साथ ही हिदायत दी है कि आंकड़े त्रुटिहीन हों। अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व सचिव अपने विभागों की सूचनाएं खुद फाइनल करें। इन उपलब्धियों पर सरकार एक बुकलेट जारी करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
फ्यूचर एक्शन प्लान 10 तक तलब
सभी अधिकारियों को अपने विभाग का फ्यूचर एक्शन प्लान भी तैयार करना होगा। मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा है कि वित्त वर्ष 2018-19 का बजट पेश हो चुका है। ऐसे में अफसर योजनाओं, कार्यक्रमों व परियोजनाओं के सफल क्रियान्वयन को लेकर अपना ‘फ्यूचर एक्शन प्लान’ 10 मार्च तक उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन