फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath to lay foundation of 133 crores plan for ayodhya.

योगी अयोध्या को देंगे दीवाली का तोहफा, 133 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प

Sun, 15 Oct 2017 02:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 15 Oct 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath to lay foundation of 133 crores plan for ayodhya.
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

अयोध्यावासियों को योगी सरकार 18 अक्तूबर को दीपावली का तोहफा देगी। अयोध्या को आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र बनाने के लिए राम की पैड़ी का जीर्णोद्धार किया जाएगा। वहीं श्रद्धालुओं के लिए रामकथा गैलरी का निर्माण कराया जाएगा।

विज्ञापन


अयोध्या के इतिहास में पहली बार एक ही दिन में 133 करोड़ के विकास कार्र्यों की नींव रखी जाएगी। स्वदेश दर्शन योजना के तहत केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से स्वीकृत कार्यों का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


अयोध्या में 6 करोड़ 6 लाख की लागत से रामकथा गैलरी बनेगी। पार्किंग स्थल, पाथ वे, बाउंड्री वॉल, फुट ओवरब्रिज बनाने के साथ ही  सोलर लाइटिंग की जाएगी। 1 करोड़ 16 लाख की लागत से क्वीन हो मेमोरियल का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मारक के विकास के साथ, बेंच, सोलर लाइट व जन सुविधा केंद्र बनाए जाएंगे। 12 करोड़ 4 लाख रुपये से राम की पैड़ी का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। इसमें घाट निर्माण, पत्थर की रेलिंग, साइनेज, सोलर लाइट, पार्किंग व पेयजल सुविधाओं के कार्य कराए जाएंगे।

35.63 करोड़ से संवरेगा गुप्तार घाट

yogi adityanath to lay foundation of 133 crores plan for ayodhya.

गुप्तार घाट के विकास पर 35 करोड़ 63 लाख रुपये खर्च होंगे। रेलवे स्टेशन पर टिकट बुकिंग बूथ के लिए 5.38 लाख रुपये खर्च होंगे।

अयोध्या नगरी में सोलर लाइटिंग, कचरा प्रबंधन, घाटों, पंचकोसी परिक्रमा मार्ग, जन सुविधा केंद्र, पुलिस बूथ, वॉच टावर साइनेज और बेंच लगाने पर 13 करोड़ 94 लाख खर्च  होंगे। 7.98 करोड़ से अयोध्या शहर में गलियों कासौंदर्यीकरण, मुख्य मार्गों और फुटपाथ पर कार्य कराए जाएंगे।

कनक भवन, हनुमान गढ़ी की भी बदलेगी सूरत
कनक भवन, दशरथ भवन, हनुमान गढ़ी, फैजाबाद चौक से अयोध्या रोड और पैदल यात्री मार्ग पर भी 11.24 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए जाएंगे। 7 करोड़ 4 लाख में साकेत नगर पेट्रोल पंप के पास बस डिपो का निर्माण किया जाएगा।

पुराने बस स्टैंड पर पार्किंग निर्माण पर 15.65 करोड़, दिगंबर अखाड़े पर मल्टीपरपज हॉल का निर्माण, पंचकोसी परिक्रमा पर शेल्टर निर्माण और पटेश्वरी देवी मंदिर पर कुल 4 करोड़ 90 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed