फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath targets rahul gandhi in amethi.

राहुल गांधी को इटली की याद आती है, अमेठी की नहीं: योगी आदित्यनाथ

Wed, 11 Oct 2017 11:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 11 Oct 2017 11:11 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath targets rahul gandhi in amethi.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राहुल को सिर्फ इटली की चिंता रहती है अमेठी की याद नहीं आती है। कांग्रेस राज में कहीं दामाद ने तो कहीं पुत्र ने जमीनें कब्जाईं, लेकिन यूपी में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। अमेठी में साइकिल कारखाने के लिए दी गई जमीन को राजीव गांधी फाउंडेशन को नहीं हड़पने देंगे।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ ने अमेठी संसदीय क्षेत्र में स्थित कौहार में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/ शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में अमेठी में साइकिल कारखाना लगाने के लिए किसानों की जमीन ली गई थी। यह जमीन क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने की नीयत से दी गई थी।
विज्ञापन


अब यह जमीन राजीव गांधी फाउंडेशन हथियाना चाहता है। जिसके मुख्य कर्ताधर्ता राहुल गांधी हैं। योगी ने कहा कि किसानों की जमीन किसी के परिवार की बपौती नहीं बनने देंगे। कांग्रेस राज में कहीं दामाद ने तो कहीं पुत्र ने जमीनें कब्जाईं लेकिन, यूपी में अब ऐसा नहीं चलेगा। यह भी जांच होनी चाहिए कि फाउंडेशन को दिया जाने वाला पैसा जाता कहां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में चार लाख सरकारी नौकरियां

yogi adityanath targets rahul gandhi in amethi.

योगी ने कहा कि भाजपा का 10 अक्तूबर का कार्यक्रम तय होते ही राहुल को अमेठी की याद आ गई और वह पहली बार यहां तीन दिन रुके। भाजपा विकास की दृष्टि लेकर आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2019 तक 24 लाख लोगों को आवास दिए जाएंगे। 10 लाख नौजवानों को प्रशिक्षित करने की योजना है। अगले दो वर्ष में चार लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

पूरे प्रदेश के विकास के प्रति जताई प्रतिबद्धता
योगी ने कहा कि उनकी सरकार अमेठी के साथ-साथ पूरे प्रदेश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि इस साल अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी उस अर्थशास्त्री को मिला है, जिसने मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन किया था।

बिचौलियों की भूमिका खत्म होने से कांग्रेस हुई बेरोजगार
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम ने कहा कि गेहूं-धान की सरकारी खरीद में बिचौलियों की भूमिका खत्म होने से कांग्रेसी बेरोजगार हो गए हैं। अमेठी और रायबरेली में सबसे ज्यादा बिचौलिए सक्रिय थे। कांग्रेस ने 55-60 वर्षों के शासन में क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। शौचालय, आवास और बिजली-पानी की सुविधा भाजपा सरकार दे रही है। गोमती से होने वाले कटान को रोकने के लिए तटबंध भी हमने ही बनवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed