फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath talks to vivek tiwari wife over fone

सीएम योगी ने विवेक तिवारी की पत्नी से फोन पर की बात, कहा- जब चाहें तब मुझसे मिलें

Mon, 01 Oct 2018 08:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 01 Oct 2018 08:13 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath talks to vivek tiwari wife over fone
कल्पना तिवारी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस द्वारा मारे गए विवेक तिवारी की पत्नी कल्पना तिवारी से फोन पर बात की और उन्हें हर तरह से मदद करने का आश्वासन दिया। योगी ने ये भी कहा कि वह (कल्पना तिवारी और उनका परिवार) जब चाहें तब उनसे मुलाकात कर सकते हैं।

विज्ञापन


आपको बता दें कि एक चैनल से बातचीत में कल्पना तिवारी ने योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा जाहिर की थी साथ ही बेटियों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि वह खुद योगी से मिलेंगी और अपनी बात कहेंगी।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार को पूरे दिन विवेक तिवारी के परिवार से मिलने के लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई राजनेता उनके घर गए और संवेदना जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि विवेक तिवारी हत्याकांड में दोषी पुलिसकर्मियों को सख्त सजा दिलाई जाएगी। पुलिस जब अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी तो सरकार हमेशा साथ खड़ी रहेगी, लेकिन निर्दोष व्यक्तियों पर कार्रवाई किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि विवेक का परिवार पार्टी और व्यक्तिगत रूप से उनसे जुड़ा है। व्यक्तिगत और सरकार के नाते भी विवेक के परिवार की सुरक्षा उनकी जिम्मेदारी है। विवेक के परिवार को मुआवजे और नौकरी का जो आश्वासन सरकार ने दिया है, उसे जल्द पूरा कराया जाएगा। सीबीआई जांच के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकारी सिस्टम इतना सक्षम है कि राज्य स्तर पर ही जांच कर दोषी को सजा देंगे और भविष्य में ऐसी घटना पर लगाम लगाएंगे।

निर्दोष की हत्या करने वाले को छोड़ेंगे नहीं

प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने बड़े अफसरों पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, कुछ बड़े पुलिस अफसर इस मामले को दबाने में लगे हुए हैं। तथ्यों की हेरफेर कर रहे हैं। सरकार निर्दोष की हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों समेत किसी भी अपराधी को माफ नहीं करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed