{"_id":"5f6eed788ebc3e9ba5300ab5","slug":"yogi-adityanath-takes-action-on-adg-for-not-giving-promotion-to-pac-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएसी जवानों को प्रमोशन न देने से सीएम योगी नाराज, अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएसी जवानों को प्रमोशन न देने से सीएम योगी नाराज, अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दिए
Sat, 26 Sep 2020 12:57 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवानों को प्रमोशन न देने के गैर जिम्मेदार निर्णय को लेकर नाराजगी जताई है और तत्काल प्रमोशन करने का आदेश दिया। वहीं, शासन को जानकारी दिए बिना निर्णय करने वाले एडीजी के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि पुलिस के जवानों का मनोबल गिराने वाला कोई भी निर्णय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इन जवानों को पुलिस में प्रमोशन मिला था लेकिन जब उन्हें पीएसी में वापस भेजा गया तो इनका डिमोशन कर दिया गया।
विज्ञापन
इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री योगी ने जवानों को प्रमोशन दिए जाने का आदेश दिया साथ ही जिस अधिकारी ने शासन को जानकारी दिए बिना यह फैसला लिया उसके खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन