{"_id":"5a8c325f4f1c1b2d068b7b11","slug":"yogi-adityanath-speaks-about-pnb-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"PNB घोटाला यूपीए सरकार की देन, हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं: सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PNB घोटाला यूपीए सरकार की देन, हम दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं: सीएम योगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 20 Feb 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीएनबी घोटाले पर कहा कि ये घोटाला यूपीए सरकार में हुआ था। हम इसे सामने ला रहे हैं और इसके दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे। योगी ने एएनआई से बातचीत में प्रदेश में 21 व 22 फरवरी को होने वाली इन्वेस्टर्स मीट पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
योगी ने कहा कि पिछले 10 महीने के कार्यकाल में हमने प्रदेश का माहौल बदला है अब निवेशक यहां आने पर रुचि दिखा रहे हैं। पहले प्रदेश की छवि अपराध और भ्रष्टाचार के कारण काफी ज्यादा खराब थी। हमारे काम का असर प्रदेश में हर जगह देखा जा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, योगी ने एनकाउंटर पर कहा कि अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। फेक एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि ऐसा सिर्फ एक ही मामले में हुआ है। उस पर भी एक्शन लिया गया है। जिस सब इंस्पेक्टर की पिस्तौल से गोली चली थी वो खुद घायल को अस्पताल लेकर गया। बाद में सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया और एसपी ने खुद इस मामले पर प्रेस कांफ्रेंस की।
विज्ञापन
योगी इन्वेस्टर्स समिट को लेकर खासे उत्साहित हैं। उनका कहना है कि इससे प्रदेश में भारी निवेश आएगा। जिससे कि नौजवानों को रोजगार मिलेगा। इसकी तैयारियों पर खुद योगी नजर रख रहे हैं। समिट का आयोजन लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगा। आयोजन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई उद्योगपति मौजूद रहेंगे।