{"_id":"5bff8099bdec22414d5502b9","slug":"yogi-adityanath-six-districts-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह जिलों के तूफानी दौरे पर निकले सीएम योगी बहराइच पहुंचे, मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह जिलों के तूफानी दौरे पर निकले सीएम योगी बहराइच पहुंचे, मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:30 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छह जिलों के दौरे के पहले चरण में आज सुबह करीब 10 बजे श्रावस्ती पहुंचे। जहां उन्होंने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री 29 नवंबर और 30 नवंबर को बहराइच के अलावा श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, गोरखपुर व देवरिया का दौरा कर कानून-व्यवस्था का हाल जानने के साथ ही विकास कार्यों व क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के दौरे से अफसरों में हड़कंप हैं। श्रावस्ती में अफसरों ने मुख्यमंत्री को खुश करने के लिए जिलाधिकारी कार्यालय का बोर्ड भगवा रंग से रंगवा दिया। इसके पहले ये सफेद रंग का था।
विज्ञापन