फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath says tough actions will be taken against people who spread corona virus.

कोरोना संक्रमण छिपाने या जानबूझकर फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए: मुख्यमंत्री योगी

Mon, 13 Apr 2020 09:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Apr 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath says tough actions will be taken against people who spread corona virus.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण को छिपाने वाले अथवा जानबूझकर फैलाने वालों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। इस संबंध में शिथिलता बरते जाने पर संबंधित जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री सोमवार को अपने सरकारी आवास पर लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सालयों में पूरी सुरक्षा और सर्तकता अपनाते हुए इमरजेंसी सेवाओं को बहाल किया जाए। चिकित्सकों व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों के कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के सभी उपाय किए जाएं।
विज्ञापन


चिकित्सालयों को कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसलिए चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड-19 से बचाव के सम्बन्ध में समुचित प्रशिक्षण एवं जरूरी उपकरण उपलब्ध कराए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हॉट स्पाट क्षेत्रों में कोविड-19 के संक्रमण की जांच की कार्रवाई को तेज किया जाए। इसके लिए कैटेगरी बनाकर व टीमें बनाकर जांच की जाए। इन क्षेत्रों में डोर स्टेप डिलीवरी एवं सैनिटाइजेशन की कार्रवाई को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जाए।

पीलीभीत कोविड-19 के संक्रमण से मुक्त

प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि पीलीभीत जिले में कोविड-19 प्रभावित रोगियों का सफल उपचार हो चुका है। अब पीलीभीत जिला कोविड-19 के संक्रमण से पूरी तरह मुक्त हो गया है। उन्होंने अवगत कराया कि टेलीमेडिसिन की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। सीएम ने निर्देश दिए कि इसे जिला स्तर पर शुरू किया जाए और इस सुविधा का प्रचार-प्रसार किया जाए। टेलीमेडिसिन के माध्यम से सलाह देने वाले  चिकित्सकों के फोन नंबर समाचार पत्रों में प्रकाशित कराए जाएं।

14 लैब शुरू, मथुरा में जांच सुविधा जल्द
प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा रजनीश दुबे ने जानकारी दी कि प्रदेश में अब कोविड-19 की जांच के लिए 14 लैब क्रियाशील हो गईं हैं। मुख्यमंत्री ने मथुरा में शीघ्र जांच लैब प्रारंभ करने के निर्देश दिए। कहा कि इस संबंध में स्वास्थ्यकर्मियों को आवश्यक प्रशिक्षण दिलाया जाए।

उन्होंने कहा कि संस्थागत क्वारंटीन में 14 दिन की अवधि पूरी कर चुके लोगों की जांच कराकर कोविड-19 का कोई लक्षण न दिखने पर उन्हें 14 दिन के होम क्वारंटीन में भेजा जाए। जांच के दौरान कोविड-19 के संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन में भेजा जाए।

निवेश आकर्षित करने की योजना बनाएं

सीएम योगी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में अमेरिका व जापान जैसे देश चीन से अपना निवेश निकालना चाहते हैं। यह यूपी के लिए अवसर हो सकता है। अवस्थापना एवं औद्योगिक आयुक्त, प्रमुख सचिव एमएसएमई और प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास मिलकर इस निवेश को आकर्षित करने के लिए कार्ययोजना बनाएं। सीएम ने यूपी में रहे दूसरे राज्यों व दूसरे देशों के नागरिकों की समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

अवैध शराब पर एसडीएम, सीओ नपेंगे
मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध शराब का चलन हर हाल में रोका जाए। किसी भी क्षेत्र में अवैध शराब पाए जाने पर उस क्षेत्र के एसडीएम और सीओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि किसानों को खाद, बीज की समस्या नहीं होनी चाहिए। किसानों को उसकी उपज का एमएसपी से कम मूल्य नहीं मिलना चाहिए। कहा कि जिन पात्र परिवारों के पास राशन कार्ड नहीं है, उनका राशन कार्ड बनवाकर अनाज उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed