फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath says sixty thousand police men to be appointed in Uttar Pradesh.

सीएम योगी बोले, बड़ी संख्या में पद खाली, पहले चरण में करेंगे 60 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती

Sun, 27 Aug 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 Aug 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath says sixty thousand police men to be appointed in Uttar Pradesh.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकारी विभागों में बड़ी संख्या में पद खाली हैं। इन्हें भरने की कार्रवाई चल रही है। अकेले पुलिस विभाग में एक लाख 50 हजार पद खाली पड़े हैं। पहले चरण में 60 हजार पद भरे जाएंगे, क्यों कि एक बार में भर्ती और सही प्रशिक्षण की इतनी ही क्षमता है। बाकी पद बाद में भरे जाएंगे।

विज्ञापन


योगी शुक्रवार को गोरखपुर के बाढ़ग्रस्त इलाकों के दौरे के बाद गोरक्षनाथ मंदिर में शहर के प्रमुख पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत की। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरणों में भ्रष्टाचार पर सीएम ने कहा कि पहली बार ट्रांसफर पॉलिसी लाई गई है। नीचे से ऊपर तक ट्रांसफर किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


नक्शा पास कराने की व्यवस्था भी जल्द ही ऑनलाइन होगी। मुख्यमंत्री ने नई औद्योगिक नीति को क्रांतिकारी बताया और कहा कि अब युवाओं को बाहर जाकर नौकरी करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यूपी में उद्योग लगेंगे और यहीं नौकरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा होगा पेपर पैटर्न

yogi adityanath says sixty thousand police men to be appointed in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक फोटो

इसके पहले जारी की गई गाइडलाइन में कहा गया था कि सिपाही भर्ती में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट व शारीरिक परीक्षा के नंबर काम नहीं आएंगे। योगी सरकार ने सिपाही बनने के लिए लिखित परीक्षा कराने को मंजूरी दे दी है। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। शारीरिक शिक्षा भी कड़ी और क्वालिफाइंग कर दी गई है। यानी फिजिकल के लिए अंक नहीं दिए जाएंगे।

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को प्रदेश कैबिनेट की बैठक में अखिलेश सरकार की भर्ती प्रक्रिया को खत्म करते हुए पुलिस भर्ती नियमावली में बदलाव को मंजूरी दे दी गई।

लिखित परीक्षा 300 नंबर की, पूछे जाएंगे ऑब्जेक्टिव सवाल
प्रदेश सरकार के प्रवक्ता व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बताया कि लिखित परीक्षा 300 नंबर की होगी। ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे। माइनस मार्किंग भी होगी जो भर्ती बोर्ड तय करेगा। भर्ती क्वालीफाई करने के लिए कोई न्यूनतम अंक की बंदिश नहीं है। लिखित परीक्षा के बाद शारीरिक परीक्षा होगी। इसमें कितने लोगों को बुलाया जाएगा, यह भी बोर्ड तय करेगा।

अब 25 मिनट में ही दौड़ना होगा 4.8 किमी

yogi adityanath says sixty thousand police men to be appointed in Uttar Pradesh.

पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ के लिए अब 25 मिनट मिलेंगे। पहले 27 मिनट मिलते थे। वहीं, महिलाओं को 2.4 किमी की दूरी तय करने के लिए 16 के बजाय 14 मिनट ही मिलेंगे।

एक साथ होगी पुरुष-महिला भर्ती
पहले पुरुष व महिला सिपाही की भर्ती अलग-अलग आयोजित की जाती थी। अब एक साथ कराई जाएगी। पुरुषों के लिए उम्र सीमा 18-22 होगी जबकि महिलाओं के लिए 18-25 वर्ष होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed