फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath says nobody is migrating in Meerut.

मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में पलायन की खबरों से किया इंकार, प्रियंका गांधी को भी दिया जवाब

Sun, 30 Jun 2019 11:28 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 30 Jun 2019 11:28 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath says nobody is migrating in Meerut.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व प्रियंका गांधी वाड्रा। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में करीब 100 हिंदू परिवारों के पलायन होने की रिपोर्ट से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि हमारे सत्ता में आने से अब ये सब बंद हो गया है। वहां छोटे-मोटे विवाद हो सकते हैं, पर पलायन की खबरें सही नही हैं।

विज्ञापन

 


वहीं, पूर्वी यूपी की कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए जाने पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि ये अंगूर खट्टे होने जैसी बात है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अमेठी में बुरी तरह चुनाव हार चुके हैं तो अब ये लोग दिल्ली, इटली और इंग्लैंड में बैठकर खबरों में बने रहने के लिए ट्वीट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल तो यूपी पुलिस ने दिया जवाब

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बड़ा हमला किया है। सोशल मीडिया पर डेढ़ दर्जन से अधिक घटनाओं का जिक्र करते हुए प्रियंका ने लिखा है कि पूरे प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक आपराधिक घटनाएं हो रही हैं, मगर प्रदेश सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्म समर्पण कर दिया है?

प्रियंका के सवाल के जवाब में यूपी पुलिस के आधिकारिक हैंडल से बताया गया कि दो वर्षों में 9225 अपराधी गिरफ्तार हुए हैं और 81 एनकाउंटर में मारे गए हैं। रासुका में 200 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने दावा किया है कि प्रदेश में अपराध की घटनाओं में 20 से 35 प्रतिशत तक की गिरावट आई है। लेकिन जिन घटनाओं का जिक्र प्रियंका गांधी ने किया है न तो उनमें से किसी के बारे में पुलिस ने बताया और न ही अपराध में कमी का कोई तुलनात्मक आंकड़ा पेश किया है।

हालांकि ब्योरा मांगे जाने पर पुलिस की ओर से प्रदेश में अपराध का कोई भी तुलनात्मक आंकड़ा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed