फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath's video conferencing with officers.

नवरात्र से छठ पूजा तक सभी त्यौहारों में लगातार हो बिजली आपूर्ति: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Sun, 29 Sep 2019 11:58 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 29 Sep 2019 11:58 AM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath's video conferencing with officers.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जन सुनवाई में फिसड्डी पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश मुख्य सचिव और डीजीपी को दिए हैं।

विज्ञापन


शनिवार को त्यौहारों की तैयारियों को लेकर आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि और दुर्गा पूजा जैसे त्यौहारों व आयोजनों के दृष्टिगत पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पूरी सावधानी बरतें और सतर्क रहें।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के दौरान पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में पहुंचेंगे। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम पहले से ही कर लिए जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों व नगर आयुक्तों को निर्देश दिए कि लोगों की सुविधा के लिए मंदिर परिसरों तथा मार्गों पर अच्छी प्रकाश व्यवस्था व साफ.-सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने ऊर्जा विभाग को नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली तथा छठ पूजा तक सभी त्योहारों के दौरान विद्युत की निर्बाध आपूर्ति देने को भी कहा है। मुख्यमंत्री ने त्योहारों के दौरान आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों तथा विसर्जन यात्राओं की वीडियोग्राफी कराने के निर्देश सभी जिलों के जिलाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों व पुलिस अधीक्षकों को दिए।

शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के लिए मुख्यमंत्री ने दिए आदेश

पुलिस अधिकारियों से कहा कि महिलाओं के साथ किसी भी हाल में छेड़छाड़ या अभद्रता जैसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। किसी तरह की नई परंपरा न शुरू होने देने और शरारती तत्वों से सख्ती से निपटने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि विजय दशमी पर शस्त्र पूजन के दौरान शस्त्रों का प्रदर्शन न होने पाए।

निराश्रित गोवंश की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण करने को कहा
मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित, बेसहारा गोवंश की समस्या पर शीघ्रता से प्रभावी नियंत्रण किया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाए कि इनसे किसानों की फसलों को कोई नुकसान न हो। साथ ही, इनके कारण होने वाली मार्ग दुर्घटनाओं पर भी नियंत्रण लगाया जाए।

आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों पर हो प्रभावी कार्रवाई

मुख्यमंत्री ने आईजीआरएस और सीएम हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज कराई जाने वाली पुलिस से संबंधित शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई न करने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। ललितपुर, औरैया, सीतापुर, बिजनौर, झांसी, सिद्धार्थनगर, कानपुर देहात, मेरठ, मैनपुरी और एटा में शिकायतों के निस्तारण पर नाराजगी जाहिर की और इन जिलों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि 2 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को ओडीएफ घोषित करेंगे। ऐसे में सभी जिलाधिकारी अपने-अपने जिलों में शौचालय निर्माण की पेंडेंसी को तुरंत खत्म करें।

5 अक्तूबर तक दें बाढ़ के नुकसान का आंकलन

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ग्रस्त जिलों के जिलाधिकारी प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक उपाय करने को कहा। राहत शिविरों को प्रभावी ढंग से संचालित किया जाए। इन शिविरों में खाद्य सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिविरों में मौजूद लोगों को आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएं। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने दैवीय आपदा तथा बाढ़ में मृत लोगों के आश्रितों को 24 घंटे के अन्दर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ उतरने के उपरांत अगले 15 दिनों तक विशेष सावधानी बरती जाए, क्योंकि इस दौरान बीमारियां फैलने की प्रबल सम्भावना होती है।

उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि पांच अक्तूबर तक बाढ़ से नुकसान का आकलन कर उसकी रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed