फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath's new cabinet will be a confluence of youth energy, women's power and experience

योगी की ताजपोशी आज: नई कैबिनेट की फाइनल लिस्ट तैयार, थोड़ी देर बाद चाय पर बुलाए जाने की चर्चा

Fri, 25 Mar 2022 08:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 25 Mar 2022 08:14 AM IST
सार

जातीय समीकरण के साथ क्षेत्रीय संतुलन की भी दिखेगी झलक। केशव, दिनेश, स्वतंत्रदेव, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह सहित कई बड़े चेहरों को मिल सकती है जगह।

विज्ञापन
Yogi Adityanath's new cabinet will be a confluence of youth energy, women's power and experience
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश की नई सरकार का मंत्रिमंडल युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की शक्ति और दिग्गज नेताओं के अनुभव का संगम होगा। यूपी को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था वाला राज्य और देश में सबसे अधिक प्रति व्यक्ति आय वाला राज्य बनाने के संकल्प के साथ नई सरकार शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शपथ लेगी। मंत्रिमंडल के जरिए भाजपा की कोशिश मिशन 2024 के मद्देनजर क्षेत्रीय संतुलन के साथ सामाजिक समीकरण साधने की भी झलक होगी।

विज्ञापन


योगी आदित्यनाथ के साथ मंत्रिमंडल में 45 से 47 मंत्री शपथ ले सकते है। इनमें करीब 24 से अधिक कैबिनेट, 10 से अधिक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और करीब 12 से अधिक राज्यमंत्री शामिल हो सकते है। इनमें 15 से अधिक नए चेहरे भी हो सकते हैं। मंत्रिमंडल में पश्चिम से पूरब तक अगड़े, पिछड़े, दलित और अति दलित वर्ग को प्रतिनिधित्व देने की चर्चा है। वहीं युवाओं को मौका देकर पार्टी नई लीडरशिप का रोडमैप भी तैयार करेगी। वहीं महिलाओं की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है।  
विज्ञापन


इन पुराने चेहरों को फिर मिल सकता है मौका
स्वतंत्रदेव सिंह, सुरेश खन्ना, सतीश महाना, सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, जय प्रताप सिंह, ब्रजेश पाठक, लक्ष्मीनारायण चौधरी, आशुतोष टंडन, भूपेंद्र चौधरी, अनिल राजभर, कपिल देव अग्रवाल, अशोक कटारिया, रविंद्र जायसवाल, अतुल गर्ग, मोहसिन रजा, बलदेव सिंह औलख, गिरीश चंद्र यादव, संदीप सिंह और जयकुमार जैकी। इनके अलावा पूर्व मंत्री जीएस धर्मेश, रमाशंकर पटेल, दिनेश खटीक, संजीव गोंड को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष पटेल और संजय निषाद की भी चर्चा
योगी मंत्रिमंडल में अपना दल (एस) के आशीष पटेल और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। निषाद पार्टी और अपना दल से एक-एक राज्यमंत्री भी बनाया जा सकता है। 




ये नए चेहरे भी पा सकते हैं मौका
अरविंद कुमार शर्मा, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह, अश्वनी त्यागी, शलभमणि त्रिपाठी, राजेश त्रिपाठी, ब्रजेश सिंह रावत, दयाशंकर सिंह, राजेश चौधरी, दीनानाथ भास्कर, और प्रतिभा शुक्ला।
 
इन महिलाओं को भी मिल सकती है जगह
नीलिमा कटियार, गुलाब देवी, डॉ. सुरभि, अंजुला माहौर, केतकी सिंह, प्रतिभा शुक्ला, अनुपमा जायसवाल, अदिति सिंह और सरिता भदौरिया।

चाय पर बुलाए जाने की चर्चा
चर्चा है कि योगी आदित्यनाथ शपथ लेने वाले मंत्रियों को शुक्रवार सुबह अपने सरकारी आवास पर चाय पर बुला सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed