फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath orders to fill jobs related sports quota.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आदेश, खेल कोटे में खिलाड़ियों को तत्काल दें नौकरियां

Thu, 24 Jan 2019 08:42 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 24 Jan 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath orders to fill jobs related sports quota.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी व राज्यपाल रामनाईक ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल कोटे से खिलाड़ियों को तत्काल नौकरियां देने के लिए अधिसूचना जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मुख्य सचिव से कहा कि खेल कोटे में सभी श्रेणियों व क्षेत्रों की रिक्तियों को तत्काल भरा जाए। नियुक्तियां प्रक्रिया पूरी करने के लिए जल्द नोटिफिकेशन जारी किया जाए। खेल की प्रतिभाओं को आजीविका के लिए हाथ फैलाने की स्थिति नहीं रहनी चाहिए।

विज्ञापन


योगी बृहस्पतिवार को अवध शिल्प ग्राम में उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस समारोह एवं विश्वकर्मा श्रम सम्मान कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने राज्यपाल राम नाईक के साथ विशिष्ट उपलब्धियों के लिए 193 लोगों को हस्तशिल्प, लघु उद्यम व निर्यात व खेल पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई और लक्ष्मण पुरस्कार मिले हैं, उन्होंने खेल के क्षेत्र में प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। खिलाड़ियों का सम्मान खुद अपना सम्मान, राज्य व देश का सम्मान है। हर गांव में युवक मंगल दल का गठन कर खेल किट उपलब्ध कराई जाए। गांवों व कस्बों में खेलों के लिए मैदान ढूंढे जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की स्थापना को आज 69 वर्ष हो गए हैं लेकिन शासकीय स्तर पर दूसरी बार स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस के पीछे राज्यपाल की प्रेरणा है। राज्य निर्यात पुरस्कार योजना के तहत जिन लोगों को सम्मानित किया गया है, उनके कारण प्रदेश का निर्यात बढ़कर 90 हजार करोड़ रुपये पहुंच गया है। यूपी, देश का सबसे बड़ा निर्यातक राज्य बन गया है। प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकास दर में भी वृद्धि हुई है। उद्यमियों में सुरक्षा की भावना पैदा हुई है, उन्हें उपयुक्त वातावरण मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed