फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath orders officers for the preprations of winter.

योगी की अफसरों को हिदायत, ठंडक में भोजन, वस्त्र, आश्रय व इलाज के अभाव में किसी की मृत्यु न हो

Tue, 20 Nov 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 20 Nov 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath orders officers for the preprations of winter.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को हिदायत दी है कि अत्यधिक ठंडक व शीतलहरी के कारण भोजन, वस्त्र, आश्रय व चिकित्सा सुविधा के अभाव में किसी की मृत्यु नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


सीएम के निर्देश के बाद राजस्व विभाग ने गृहविहीन, निराश्रित, असहाय व कमजोर वर्ग के असुरक्षित लोगों को कंबल उपलब्ध कराने के लिए 19.25 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव राजस्व सुरेश चंद्रा ने निराश्रित व असहाय लोगों को कंबल उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक तहसील को पांच लाख रुपये तथा अलाव के लिए 50 हजार रुपये उपलब्ध कराए हैं। जिलाधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि एक दिसंबर तक निराश्रित व असहाय व्यक्तियों को चिह्नित कर लें। इसके बाद 15 दिसंबर तक कैंप लगाकर कंबल का वितरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नि:शुल्क कंबल प्राप्त करने वाले का ब्योरा जिला स्तर पर रखा जाएगा तथा जिले की वेबसाइट के साथ ही राहत की वेबसाइट पर उसकी सूची रखनी होगी। जिले के वरिष्ठ अधिकारी रात्रि में भ्रमण कर भी कंबल का वितरण कर सकेंगे।

500 रुपये का होगा कंबल

प्रदेश सरकार ने कहा है कि कंबल की कीमत 500 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। कंबल की लंबाई 235 सेमी, चौड़ाई 140 सेमी. तथा वजन कम से कम 2.200 किलोग्राम होगा। इन कंबलों में कम से कम 70 प्रतिशत ऊन होना अनिवार्य है।

मंडलायुक्तों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ जिलों में खरीदे गए कंबलों की गुणवत्ता, मानक व मूल्य पर नजर रखेंगे। बिना उचित कारण इनकी कीमत में अधिक अंतर नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed