फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath on four years of modi government.

पेट्रोल-डीज़ल के बढ़ते दामों पर सीएम योगी का पलटवार, बोले- माहौल खराब कर रहा है विपक्ष

Sun, 27 May 2018 12:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 27 May 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath on four years of modi government.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं बचा है। हताश और निराश विपक्ष अब अकारण महंगाई का भय दिखाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन उसकी मंशा सफल नहीं होगी। विपक्ष पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी का हौवा खड़ा कर रहा है।

विज्ञापन


वह शनिवार को भाजपा मुख्यालय पर मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर पत्रकारों से बातचीत में केंद्र की चार साल और प्रदेश सरकार की एक साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा दे रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार की तुलना में मोदी सरकार ने पिछले चार साल में महंगाई को नियंत्रित किया है। आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित रखकर जनता को राहत दी गई है। इस सवाल पर कि पेट्रोल और डीजल के दामों में तेजी से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए सरकार क्या वैट कम करके लोगों को राहत देगी, मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस पर गंभीर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


देश की दिशा व दशा बदली
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से चार साल में देश की दिशा और दशा बदली है। ‘जनधन’ से लेकर ‘आयुष्मान’ भारत जैसी जनकल्याण की योजनाओं को जाति, धर्म, मत और मजहब के भेदभाव के बिना लागू किया गया है। देश में बुनियादी ढांचागत विकास के साथ किसानों की आय दोगुनी करने, महिलाओं के सशक्तीकरण, नौजवानों को रोजगार और कौशल विकास, आंतरिक और बाह्य सुरक्षा के क्षेत्र में कई काम हुए। अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई तो दुनिया के तमाम देशों से मित्रवत संबंध मजबूत हुए।

चार साल भारत के नव उत्कर्ष के

yogi adityanath on four years of modi government.

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का चार साल का कार्यकाल भारत के नव उत्कर्ष का है। भ्रष्टाचार और कालेधन पर अंकुश लगाने में सरकार कामयाब रही है। कामकाज में पारदर्शिता आई है। विकास को क्षेत्रवाद से मुक्ति मिली है। मोदी के नेतृत्व में केंद्र और उनके मार्गदर्शन में चल रही प्रदेश सरकार लोगों के सरोकारों पर काम करती हुई आगे बढ़ रही है।

किसानों का कल्याण
योगी ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के सकारात्मक परिणाम आए हैं। सरकार के किसानों की उपज खरीदने की नीति से किसानों को लाभ हुआ। किसानों ने मेहनत करके सभी फसलों का उत्पादन बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश गेहूं, गन्ना और आलू उत्पादन में देश में पहले व धान उत्पादन में दूसरे स्थान पर रहा है। पहली बार यूपी में आलू का समर्थन मूल्य देने के साथ ही यूपी सरकार ने किसानों को चीनी मिलों से समय पर गन्ना मूल्य का भुगतान कराया है।

केंद्र की योजनाओं का यूपी को लाभ
मुख्यमंत्री ने बताया कि उज्ज्वला योजना में 72.50 लाख एलपीजी कनेक्शन यूपी में दिए गए हैं। सौभाग्य योजना में 17.35 लाख बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। केंद्र सरकार ने चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए 8 जिला अस्पतालों को मेडिकल कॉलेज बनाने के साथ ही 712 नई 108 एंबुलेंस, 150 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस और 150 मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की है। मुद्रा योजना में 44.1 लाख युवाओं को 21,175 करोड़ रुपये का ऋण दिया गया है।

उद्धव ठाकरे न बताएं संस्कार
मुख्यमंत्री से सवाल हुआ कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में शिवाजी की मूर्ति पर चप्पल पहनकर माल्यार्पण करने के लिए उनकी आलोचना की है, योगी ने कहा, ‘मैं उद्धव से ज्यादा संस्कार जानता हूं। मुझे पता है कि कैसे माल्यार्पण किया जाता है।’

सीमाएं सुरक्षित, बढ़ा स्वाभिमान : पांडेय

yogi adityanath on four years of modi government.

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार साल की उपलब्धियों को बेमिसाल बताया है। उन्होंने कहा कि चार साल में मोदी सरकार ने चौतरफा काम किए हैं। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। सेना का स्वाभिमान और मनोबल बढ़ा है। भारत पर कुदृष्टि डालने वालों के हौसले पस्त हुए हैं।

भाजपा अध्यक्ष शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से मोदी सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत की धाक जमी है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के साथ सामाजिक सरोकारों पर भी काफी कुछ काम हुआ है। आतंकवाद और नक्सलवाद की कमर टूट रही है।

साफ-सुथरी सरकार  
पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। पहले की सरकारों की नीतियों ने घोटालों और भ्रष्टाचार को लेकर भारत को काफी बदनाम कर दिया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साफ-सुथरी सरकार चलाकर दुनिया में भारत की साख बढ़ाई है। इस्राइल और अमेरिका के बाद भारत विश्व में तीसरा ऐसा राष्ट्र बना है जिसने दुश्मन की मांद में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए। दोकलाम में भारतीय सेना की रणनीति ने चीनी सेना को पीछे हटने पर विवश कर दिया। इसरो ने एक साथ 104 सेटेलाइट छोड़कर कीर्तिमान ही नहीं बनाया, बल्कि धाक भी जमाई है।

महिलाओं का सम्मान, कट्टरपंथियों पर लगाम

yogi adityanath on four years of modi government.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि तीन तलाक पर कानून बनाकर मोदी सरकार ने कट्टरपंथियों पर लगाम लगाई है और महिलाओं के सम्मान का पूरा ख्याल रखने का संदेश दिया है। महिलाओं के सरोकारों पर बड़ी-बड़ी बातें करने वाले दल तीन तलाक पर चुप्पी साध जाते थे, पर मोदी सरकार ने लोकसभा और राज्यसभा में विधेयक पारित कराकर कानून को कड़ा बनवाया है।

कट्टरपंथियों को पाठ्यक्रम में बदलाव करने के लिए विवश कर दिया ताकि तीन तलाक पर विद्यार्थी जीवन से ही लोगों को प्रशिक्षित किया जा सके। ओबीसी कमीशन को भी संवैधानिक दर्जा देने केलिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed