फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath on clean india campaign.

योगी बोले, रोज एक घंटा स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करें डीएम, दो अक्टूबर तक यूपी घोषित होगा ओडीएफ

Tue, 05 Jun 2018 12:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 05 Jun 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath on clean india campaign.
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे रोज एक घंटा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा कर प्रगति जानें। दो अक्तूबर तक प्रदेश को खुले में शौचमुक्त घोषित करने को ध्यान में रखकर शौचालय निर्माण कार्यों में तेजी लाएं और ब्लॉक पर खंड विकास अधिकारियों को उत्तरदायी बनाएं। मुख्यमंत्री सोमवार को शास्त्री भवन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शौचालय निर्माण की धीमी प्रगति वाले जिलों के डीएम से बात रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि डीएम शौचालय निर्माण कार्य में व्यक्तिगत रुचि लेकर लक्ष्य को पूरा करें। इसमें शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शौचालयों का शत-प्रतिशत सत्यापन, जियो टैगिंग, ओडीएफ ग्रामों का सत्यापन करने के साथ ही हर ग्राम पंचायत में एक प्रशिक्षित स्वच्छाग्रही तैनात किया जाए।
विज्ञापन


इस अभियान में प्रतिष्ठित लोगों, स्वयंसेवी संगठनों व संस्थाओं, अधिकारियों और कर्मचारियों को जोड़कर लक्ष्य पूरा करें। मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव पंचायतीराज को प्रत्येक सप्ताह शौचालय निर्माण की प्रगति की समीक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों में धीमा है कार्य
सीतापुर, आजमगढ़, बस्ती, चित्रकूट, बलिया, मऊ, कुशीनगर, लखनऊ, रायबरेली, महाराजगंज, फैजाबाद, बलरामपुर, बाराबंकी, इलाहाबाद, हरदोई, फतेहपुर, लमीखपुर खीरी, चन्दौली, अलीगढ़, सुलतानपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, देवरिया, संभल, महोबा जिलों की प्रगति धीमी है।

हर जिले में फसल बीमा कंपनियों के खुलेंगे दफ्तर

yogi adityanath on clean india campaign.

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की मदद के लिए चलाई जा रही बीमा योजनाओं में काफी सुधार की जरूरत है। फसलों का नुकसान होने की दशा में किसान को क्षति का पूरा मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना में सुधार की जरूरत होने पर केंद्र से अनुरोध किया जाए। मुख्यमंत्री ने बीमा कवर देने वाली कंपनियों के कार्यालय जिलास्तर पर होने और टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियां ब्लॉक स्तर पर कृषक गोष्ठियां करें। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए हर जिले में कृषि राज्यमंत्री के नेतृत्व में गोष्ठी का आयोजन किया जाए। प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसली ऋण लेने वाले किसान अनिवार्य रूप से कवर किए जाते हैं।

मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अंतर्गत फल और सब्जियों का भी बीमा होता है। बीमा कंपनी, बैंक कार्मिकों और जनसुविधा केंद्रों के कर्मचारियों को पोर्टल पर डाटा अपलोड करने के संबंध में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रत्येक विकासखंड स्तर पर बीमा कंपनी 31 जुलाई से पहले 5 कैंप लगाएगी। बैठक में कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह ‘धुन्नी सिंह’, एपीसी राज प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed