{"_id":"5aa148d04f1c1baa1b8bb45f","slug":"yogi-adityanath-on-breking-ambedkar-statue-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ में अंबेडकर की मूर्ति तोड़े पर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त, कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ में अंबेडकर की मूर्ति तोड़े पर सीएम योगी आदित्यनाथ सख्त, कार्रवाई के निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 08 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने की घटना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने इस घटना के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अमन-चैन का माहौल कायम रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शांति व्यवस्था भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों तथा पुलिस कप्तानों को निर्देश दिए हैं कि जिलों में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा के संबंध में पूरी सतर्कता बरतें। मेरठ की घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आदेश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे तत्वों को चिह्नित कर सुनिश्चित किया जाए कि इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद गृह विभाग की ओर से भी सभी जिलाधिकारियों व पुलिस कप्तानों को निर्देश भेजकर महापुरुषों की मूर्तियों की सुरक्षा के संबंध में एहतियात बरतने को कहा गया है।
विज्ञापन