फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath national executive meet in Lucknow.

केरल में बीफ फेस्टिवल पर बोले आदित्यनाथ, कहा-चुप क्यों हैं सेक्युलर पार्टियां

Mon, 29 May 2017 03:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 29 May 2017 03:49 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath national executive meet in Lucknow.
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

यूपी के सीएम आद‌ित्यनाथ ने केरल में हो रही बीफ पार्टी पर खुद को सेक्युलर कहने वाली पार्ट‌ियों को घेरा है। उन्होंने सवाल उठाया क‌ि जेएनयू और डीयू मामलों में बवाल करने वाले अब कहां हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारा देश पूरी तरह से मजहबी और कॉन्वेंट शिक्षा की चपेट में है। किसानों और गरीबों के बच्चे जिन स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उनमें बुनियादी सुविधा का जबर्दस्त अभाव है।
विज्ञापन


सीएम ने कहा, आए दिन अभिभावक मुझसे शिकायत कर रहे हैं कि कॉन्वेंट स्कूलों में न सिर्फ ज्यादा फीस वसूली जा रही है, बल्कि साल दर साल इसमें जबरदस्त बढ़ोत्तरी भी की जा रही है। बच्चों के भविष्य की वजह से इसे चुपचाप सहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन जरूरी है। अगर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इस बदलाव के लिए ठोस प्रस्ताव लेकर आएगा तो उसे जरूर लागू किया जाएगा।

योगी आदित्यनाथ रविवार को निरालानगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

जाति व धर्म के आधार पर देश को बांटने की हो रही साजिश

yogi adityanath national executive meet in Lucknow.

सीएम ने कहा कि अगर आजादी के तत्काल बाद इस तरफ ध्यान दिया जाता तो आज यह स्थिति न होती। वामपंथियों और कांग्रेस की नेहरूवादी नीतियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कुछ राष्ट्र विरोधी ताकतें लगातार समाज को जाति व धर्म के आधार पर बांटने की साजिश रच रही हैं।

इन ताकतों ने शिक्षा को भी अपनी साजिश का जरिया बना लिया। उन्होंने प्रदेश में एकसमान पाठ्यक्रम लागू करने का अपनी सरकार का संकल्प दोहराते हुए कहा कि इससे सामाजिक विषमता में कमी आएगी।

योगी ने कहा, स्वामी विवेकानंद कहा करते थे कि अगर किसी देश के भविष्य का अनुमान लगाना हो तो उस देश छात्रों के क्रिया-कलाप और चरित्र पर नजर दौड़ाओ।

आजादी के फौरन बाद उस समय के राजनेताओं ने युवाओं के भविष्य को लेकर उतनी चिंता नहीं की, जितने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने। आरएसएस ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना करके देश को राष्ट्रवादी दिशा देने का काम किया।

 

अंधाधुंध फीस वृद्धि पर जताई चिंता

yogi adityanath national executive meet in Lucknow.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीएम ने कहा, आए दिन अभिभावक मुझसे शिकायत कर रहे हैं कि कॉन्वेंट स्कूलों में न सिर्फ ज्यादा फीस वसूली जा रही है, बल्कि साल दर साल इसमें जबरदस्त बढ़ोतरी भी की जा रही है। बच्चों के भविष्य की वजह से इसे चुपचाप सहन कर रहे हैं। 

वामपंथियों को ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ में अपने लिए खतरा दिखता है, इसलिए वे लगातार षड्यंत्र रच रहे हैं। केरल के अंदर बीफ पार्टी हो रही है और खुद को सेक्युलर कहने वाली पार्टियों के मुंह बंद हैं। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे राष्ट्र विरोधी षड्यंत्रों के खिलाफ मुखर होकर संघर्ष करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed