{"_id":"5d3535318ebc3e6cc8025acc","slug":"yogi-adityanath-is-on-top-in-google-search-where-akhilesh-mayawati-and-mamta-left-behind","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल सर्च पर सबसे आगे योगी, अखिलेश, मायावती और ममता को पीछे छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल सर्च पर सबसे आगे योगी, अखिलेश, मायावती और ममता को पीछे छोड़ा
Mon, 22 Jul 2019 09:32 AM IST
राजेश सैनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: राजेश सैनी
Updated Mon, 22 Jul 2019 09:32 AM IST
विज्ञापन
सीएम योगी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गूगल सर्च में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे रहे हैं। देश विदेश में 21 जून से 18 जुलाई के बीच करोड़ों की संख्या में लोगों ने गूगल पर योगी से जुड़ी जानकारियां देखी। गूगल सर्च के ट्रेंड में योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती को भी पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
मौजूदा और पूर्व मुख्यमंत्रियों के साथ प्रमुख हस्तियों के गूगल सर्च ट्रेंड में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबसे आगे रहे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव दूसरे, बसपा सुप्रीमो मायावती तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और मायावती के बीच तीसरे स्थान को लेकर दौड़ चलती रही, लेकिन आखिरकार ममता बनर्जी चौथे स्थान पर रही। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा पांचवें स्थान पर रही।
विज्ञापन