फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath instructs to plan to provide jobs to migrant labourers.

प्रवासी श्रमिकों व कामगारों को रोजगार देने के लिए अभी से प्रयास करें: मुख्यमंत्री योगी

Sun, 17 May 2020 03:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 May 2020 03:27 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath instructs to plan to provide jobs to migrant labourers.
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि प्रवासी कामगारों व श्रमिकों को क्वारंटीन सेंटर में रखने के दौरान ही उनकी स्किलिंग की जाए जिससे कि उनका क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद प्रदेश में ही उन्हें रोजगार दिया जा सके। इसके प्रयास अभी से प्रारंभ किए जाएं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों व कामगारों की सकुशल वापसी के लिए प्रतिबद्ध है। फील्ड में तैनात अफसर अन्य राज्यों से संवाद बनाकर उत्तर प्रदेश लौट रहे श्रमिकों व कामगारों को श्रमिक एक्सप्रेस या अन्य सुरक्षित वाहनों से ही भेजने की व्यवस्था करे। मुख्यमंत्री रविवार को लॉकडाउन की समीक्षा बैठक के दौरान अफसरों से चर्चा कर रहे थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने निर्देश दिया कि कामगारों/श्रमिकों के लिए जगह-जगह भोजन-पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग के अधिकारी प्रदेश के विभिन्न जनपदों में स्थापित गेहूं क्रय केंद्रों पर जाकर निरीक्षण करते हुए किसानों की उपज की खरीद में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारी पीडीएस से जुड़ी सभी कोटे की दुकानों का निरीक्षण करें और नागरिकों को राशन उपलब्ध करवाने में सहयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

अवैध वाहनों का प्रयोग कर यात्रा न करें प्रवासी श्रमिक

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के बॉर्डर पर पहुंचने वाले प्रवासी श्रमिकों के लिए खाने-पीने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। उन्हें सुरक्षित घर पहुंचाने की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध वाहनों जैसे ट्रक, डाला, बाइक, साइकिल इत्यादि का उपयोग कर प्रवासी श्रमिक यात्रा न करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि पुलिसकर्मी इसे रोकें और प्रवासी श्रमिकों को इस संबंध में जागरुक भी करें क्योंकि ऐसे साधनों से चलने पर दुर्घटना की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसलिए सभी श्रमिक सुरक्षित वाहनों जैसे बस व ट्रेन से ही सफर करें।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाए। कम्युनिटी सेंटर व कम्युनिटी किचन में साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। सभी कोविड अस्पतालों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हों और अस्पतालों की बेड क्षमता बढ़ाकर एक लाख की जाए।

पूल टेस्टिंग की क्षमता दो से तीन दिनों में 10 हजार प्रतिदिन तक ले जाएं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि प्रवासी श्रमिकों/कामगारों की टेस्टिंग को पूल टेस्टिंग के माध्यम से अविलंब प्रारंभ किया जाए और दो से तीन दिनों में हर रोज 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाए और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित किए गए आर्थिक पैकेज के अनुसार कार्ययोजना बनाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed