फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath instructs to make a team to check documents.

हर स्तर पर शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच को बनाएं डेडिकेटेड टीम: मुख्यमंत्री योगी

Sun, 14 Jun 2020 06:15 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 14 Jun 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath instructs to make a team to check documents.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कामगारों व श्रमिकों को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा देने के लिए प्रदेश सरकार कार्ययोजना तैयार करेगी। राज्य सरकार सभी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए संकल्पित है। इसी उद्देश्य से श्रमिकों की स्किल मैपिंग कराई गई है। मुख्यमंत्री ने हर स्तर पर शिक्षकों के दस्तावेजों की जांच के लिए डेडिकेटेड टीम बनाने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को अपने आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्हें ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़ा जाए। इसके लिए अगरबत्ती, धूपबत्ती बनाने जैसी गतिविधियों के तहत उन्हें रोजगार मुहैया कराया जा सकता है। इसके अलावा अचार, मुरब्बा, पापड़, सिलाई जैसी गतिविधियों के तहत रोजगार की काफी संभावनाएं हैं। महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार के लिए तैयार किया जाए।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास ने मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि अब तक 51 लाख से अधिक कामगारों को रोजगार से जोड़ा गया है। सीएम ने सभी कामगारों व श्रमिकों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए उनके राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश में स्थापित क्वारंटीन सेंटरों व कम्युनिटी किचन को सक्रिय रखा जाए। इनकी साफ-सफाई व सेनिटाइजेशन का कार्य लगातार किया जाए। बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला- एससी पर अपराधों, गो तस्करी पर करें सख्त कार्रवाई

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि महिलाओं, अनुसूचित जाति, जनजाति गो-हत्या व गो-तस्करी जैसी आपराधिक गतिविधियों में शामिल अपराधियों पर सख्त और त्वरित कार्रवाई की जाए।

उन्होंने निर्देश दिए कि माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, बेसिक शिक्षा, समाज कल्याण तथा कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों के डाक्यूमेंट की जांच के लिए एक डेडिकेटेड टीम बनाई जाए। उन्होंने कहा कि डिफॉल्टर्स के खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाए।

कोरोना मरीजों के परिवार से संवाद करें

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सभी कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में डॉक्टर्स, नर्स व अन्य पैरामेडिकल स्टाफ नियमित राउंड लें। वे मरीजों के घरवालों से संवाद भी स्थापित करें। उन्होंने पैरामेडिक्स स्टाफ की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

कहा कि सभी अस्पतालों की साफ-सफाई सुनिश्चित करते हुए इनका लगातार सैनिटाइजेशन कराया जाए। रोज बेडशीट बदली जाए। मरीजों को पीने के लिए गुनगुना पानी दिया जाए। साथ ही, उन्हें गर्म व ताजा भोजन उपलब्ध कराया जाए।

उन्होंने कहा कि निगरानी समितियों को लगातार सक्रिय रखा जाए। इन्हें सक्रिय रखकर ही कोरोना के प्रसार को रोका जा सकता है। उन्होंने फोर्स में इन्फेक्शन को रोकने के सभी उपाय करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed