{"_id":"5ecf9a298ebc3e90510725b3","slug":"yogi-adityanath-instructs-officers-in-review-meeting-on-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी जिलों में पीपीई किट, मास्क सहित सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाएं: मुख्यमंत्री योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी जिलों में पीपीई किट, मास्क सहित सभी मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध करवाएं: मुख्यमंत्री योगी
Thu, 28 May 2020 04:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 28 May 2020 04:32 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया कि डॉक्टर सभी कोविड अस्पतालों में नियमित राउंड लें। अस्पतालों में साफ-सफाई की अच्छी व्यवस्था के साथ-साथ बायोमेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को लॉकडाउन की समीक्षा कर रहे थे जिसमें उन्होंने अफसरों को कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मेडिकल इंफेक्शन से चिकित्साकर्मियों को सुरक्षित रखने के लिए डॉक्टरों, पैरामेडिकल एवं नर्सिंग स्टॉफ तथा एंबुलेंस के चालकों का नियमित प्रशिक्षण किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश दिया कि सभी जिलों में पीपीई किट, एन-95 मास्क, थ्री-लेयर मास्क, ग्लव्स और सैनिटाइजर जैसी मेडिकल सुरक्षा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। अस्पतालों में ऑक्सीजन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कोविड अस्पतालों में बेड की संख्या 30 मई, 2020 तक बढ़ाकर एक लाख किए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन