मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में योगी, पीएम ने कहा- कमीशनखोरी ने देश को कमजोर किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अमेठी पहुंचकर तीन मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की होने वाली रैली के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और अफसरों को निर्देश दिए। अमेठी पहुंचने पर सीएम योगी को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। स्वागत की औपचारिकताओं के बाद सीएम योगी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल सम्राट मैदान पहुंचे। जहां उन्होंने मंत्री नंद गोपाल नंदी, मोहसिन रजा व सुरेश पासी के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा को देखा।
मुख्यमंत्री योगी ने सीडीओ प्रभुनाथ को पार्किंग व्यवस्था व पेयजल तथा शौचालय व्यवस्था सही कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने मंच का निरीक्षण किया और पास में बने काटेज में भाजपा पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व कई मंत्री व पदाधिकारी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी पार्टी पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2014 से 2019 का वक्त देश की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए था जबकि 2019 से 2024 तक का वक्त देश की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला होगा।
मोदी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने किसानों को छह हजार रुपये प्रतिवर्ष मदद मिल सके इसके लिए सूची नहीं भेजी। कांग्रेस ने देश को पीछे ले जाने का काम किया। देश की सुरक्षा के साथ समझौता दिया। कमीशनखोरी के लिए देश के सुरक्षा आधुनिकिकरण को रोका व राफेल डील में रोड़े अटकाए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.