{"_id":"5bee5133bdec22697652b97f","slug":"yogi-adityanath-inspection-in-police-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक पुलिस लाइन निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम योगी, गंदगी देखकर हुए नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक पुलिस लाइन निरीक्षण के लिए पहुंचे सीएम योगी, गंदगी देखकर हुए नाराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 16 Nov 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह पुलिस लाइन औचक निरीक्षण पर पहुंचे तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। उन्होंने यहां पुलिसकर्मियों को मिलने वाले आवास पर अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
निरीक्षण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश के डीजीपी ओ पी सिंह, आईजोन सुजीत पांडेय व एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित कई अन्य अधिकारी थे। पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर सीएम योगी ने प्रदेश के पुलिसकर्मियों को अच्छी सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया था। इस निरीक्षण को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
डीजीपी ओ पी सिंह ने मुख्यमंत्री के निरीक्षण पर कहा कि योगी जी ने पुलिसकर्मियों को मिलने वाली सुविधाओं सहित निर्माणाधीन बैरक का निरीक्षण किया। यह मेरी नौकरी में अब तक पहली बार है जब कोई सीएम निरीक्षण के लिए पुलिस लाइन आए और हमारी दिक्कतों को समझा।
विज्ञापन
निर्माणाधीन बैरक के बारे में डीजीपी बोले कि इसका निर्माण फंड की कमी से कुछ दिनों के लिए रुक गया था। जब ये बन जाएगा तो यहां चार कंपनी पीएसी के जवानों को रुकने की सुविधा मिल सकेगी।
डीजीपी ने कहा कि योगी ने निरीक्षण में कई जगह साफ-सफाई न मिलने पर नाखुशी भी जाहिर की और पुलिसकर्मियों को बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा दिलाया।