फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   yogi adityanath inaugrated 75 schemes of Department of Technical Education.

योगी ने प्राविधिक शिक्षा विभाग को दी 105 करोड़ की सौगात, छात्रों से बोले- प्रतिभा किसी की बपौती नहीं

Sun, 17 Feb 2019 08:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 17 Feb 2019 08:42 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath inaugrated 75 schemes of Department of Technical Education.
- फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्राविधिक शिक्षा विभाग को 105 करोड़ की 75 निर्माण परियोजनाओं की सौगात देने के साथ ही पॉलीटेक्निक की शिक्षा ग्रहण करने वाले 300 मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटा। साथ ही कई क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया।

विज्ञापन


इस मौके पर पॉलीटेक्निक की पढ़ाई करने वाले छात्रों से प्रतिभा के बल पर आगे बढ़ने का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रतिभा किसी की न तो किसी बपौती है और न ही इसे किसी क्षेत्र, जाति, धर्म, अमीर व गरीब के न तो दायरे में सीमित किया जा सकता है। इसलिए छात्रों को अपने भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कड़ी मेहनत करना चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वाणिज्य कर विभाग द्वारा लखनऊ में बनाए गए ट्रांजिट हॉस्टल समेत प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े कई परियोजनाओं की शुरूआत की।
विज्ञापन


राजधानी के राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि तकनीक के बल ही देश को बदला जा सकता है। तकनीक ही ऐसा शस्त्र है जो लोगों को आगे बढ़ने का मौका देता है। किसी का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा एक प्रधानमंत्री ने ही कभी कहा था कि केन्द्र सरकार द्वारा जारी एक रुपये में से मात्र 15 पैसे नीचे पहुंचता है। शेष 85 पैसे बीच में ही खत्म हो जाते हैं लेकिन मौजूदा केन्द्र सरकार द्वारा तकनीक की बदौलत ही शत-प्रतिशत धनराशि का सदुपयोग संभव हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो साल में शुरू हुए 57 नए पॉलिटेक्निक संस्थान

मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शुरू की कार्ययोजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले दो साल में प्राविधिक शिक्षा विभाग ने प्रदेश में 57 नए पॉलीटेक्निक संस्थानों की शुरूआत करने के साथ ही 23 अन्य नए पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीब छात्रों को खास तौर पर पॉलीटेक्निक में पढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसलिए छात्रों को समय से छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की धनराशि उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। पहली किश्त 2 अक्तूबर को और दूसरी किश्त 26 जनवरी को हर हाल में छात्रों के खाते में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने छात्रों द्वारा लगाई गई मॉडल की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

इस मौके पर प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन व राज्य मंत्री संदीप सिंह ने प्राविधिक शिक्षा विभाग की उपलब्धियों और प्रस्तावित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर आलोक सिन्हा, सचिव प्राविधिक शिक्षा भुवनेश कुमार व विशेष सचिव सरोज कुमार, निदेशक प्राविधिक शिक्षा आरसी राजपूत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री ने इन प्रमुख परियोजनाओं का किया शुभारंभ

-15 पॉलीटेक्निक संस्थानों में वर्चुअल क्लास रूम
- सुदूर क्षेत्रों में स्थापित 8 पॉलीटेक्निक संस्थानों में रुफटॉप सोलर पावर प्लांट
- 25 संस्थाओं में विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर लैब
- प्राविधिक शिक्षा के नये वेब पोर्टल
- स्टेट ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल
107 करोड़ की लागत वाली 75 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण
- वाणिज्य कर विभाग के नव निर्मित ट्रांजिट हॉस्टल

इन कंपनियों के साथ हुआ एमओयू
इस मौके पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में सचिव भुवनेश कुमार ने हैदराबाद के नान्दी फाउंडेशन एवं चेन्नई की कैड सेंटर के प्रतिनिधियों के साथ दो एमओयू पर हस्ताक्षर किये गए। दोनों संस्थाओं द्वारा प्रदेश के युवकों को तकनीक के क्षेत्र में कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed