मुख्यमंत्री योगी बोले, मेरे रग-रग में राम, कण-कण में कृष्ण, हिंदू होना ही मेरी धार्मिक पहचान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह हनुमान जयंती के अवसर पर लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने ट्वीट किया कि मेरे आराध्य रामलला, बजरंग बली और महादेव जी के दर्शन को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। हिंदू होना मेरी धार्मिक पहचान है। वह हिंदू जो भारत में रहने वाले सभी पंथों और धर्मों का समान भाव से आदिकाल से आदर करता रहा है।
मुख्यमंत्री ने ये ट्वीट किए-
मेरे रग रग में राम,कण कण में कृष्ण, प्रत्येक शिरा में शिव और प्रत्येक धमनी में धर्म व कर्तव्य बोध निरंतर प्रवाहित होता रहता है
आज मैं फिर कहना चाहूंगा कि मेरी धार्मिक पहचान हिन्दू है,वह हिन्दू जो भारत मे रहने वाले सभी पंथों और धर्मों का सम्मान समान भाव से आदिकाल से करता आ रहा है।— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 19, 2019विज्ञापन
मेरे आराध्य रामलला, बजरंग बली और महादेव जी के दर्शन को किसी भी प्रकार की राजनीति से जोड़कर नही देखा जाना चाहिए। मैं स्पष्ट करना चाहता हूँ कि आस्था का अधिकार संविधान प्रदत्त है और मुझे इस अधिकार का प्रयोग करने से कोई रोक नहीं सकता।
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 19, 2019
अयोध्या में रामलला, हनुमान गढ़ी में बजरंग बली और सरयू माता के दर्शन पाकर हुई अनुभूति को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है। pic.twitter.com/wcRYiNXcVs
— Chowkidar Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 19, 2019
आपको बता दें कि चुनाव आयोग द्वारा प्रचार करने पर रोक लगाए जाने के बाद से ही मुख्यमंत्री योगी ने पिछले तीन दिन मंदिरों में दर्शन व संतों से मुलाकात कर बिताए। बुधवार को वह अयोध्या में थे जहां उन्होंने हनुमानगढ़ी व रामलला के दर्शन किए थे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.