फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath gives instructions to help labourers to team 11.

मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, इस महीने के अंत तक एक लाख कोविड अस्पताल तैयार करें

Mon, 11 May 2020 08:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 May 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath gives instructions to help labourers to team 11.
अफसरों संग बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन औद्योगिक इकाइयों का संचालन किया जा रहा है, उनमें श्रमिकों को कार्य पर जाने के लिए प्रेरित किया जाए। यह भी सुनिश्चित कराया जाए कि औद्योगिक इकाइयों के श्रमिकों समेत सभी कामगारों को लॉकडाउन अवधि के मानदेय का भुगतान हो जाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री सोमवार को अपने आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने एल-1, एल-2 तथा एल-3 कोविड अस्पतालों में 20 मई तक 25 हजार अतिरिक्त बेड की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कहा, यह सुनिश्चित किया जाए कि माह के अंत तक कोविड अस्पतालों में एक लाख बेड की उपलब्धता हो जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगले 10 दिनों में बाहर से बड़ी संख्या में प्रवासी कामगार व श्रमिक भी आएंगे। ऐसे में कोविड-19 के संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए हर स्तर पर विशेष सावधानी और सतर्कता बरती जाए। प्रवासी कामगारों के लिए स्थापित क्वारंटीन सेंटर, आश्रय स्थलों तथा कम्युनिटी किचन की व्यवस्थाओं के लिए 75 जिलों में जिन आईएएस व पीसीएस अधिकारियों को नामित किया गया है, उन्हें समन्वय की जिम्मेदारी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल, साइकिल या बाइक से आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं

सीएम ने निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति पैदल, साइकिल या बाइक से यात्रा न करे। ऐसे लोग जहां भी मिलें, उन्हें वहीं रोककर उनका नाम, पता दर्ज करते हुए मेडिकल चेकअप के बाद उनके जिले में भेजने की व्यवस्था की जाए।

उन्होंने प्रवासी कामगारों, श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किए जाने तथा क्वारंटीन सेंटर में साफ-सफाई के बेहतर प्रबंध करने के निर्देश दिए। कहा कि कम्युनिटी किचन व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाए। होम क्वारंटीन के लिए घर भेजे जाने वाले प्रवासी कामगारों, श्रमिकों को राशन किट उपलब्ध कराई जाए। निराश्रित लोगों को राशन किट के साथ एक-एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता भी दिया जाए।

गांवों-नगरों में बाहरी लोग आएं तो सूचित करें
मुख्यमंत्री ने सभी ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के वार्डों में निगरानी समितियां गठित करने के निर्देश दिए। कोई भी बाहरी व्यक्ति यदि चोरी-छिपे उनके क्षेत्र में आए तो निगरानी समितियां प्रशासन को सूचित करें। किसी भी स्थिति में कोई भी व्यक्ति अवैध रूप से न आने पाए।

दूसरे राज्यों को भेजे जाने वाले श्रमिकों की सूची तैयार करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रहने वाले प्रवासी श्रमिकों को उनकी सहमति से उनके गृह राज्यों को भेजा जा रहा है। उन्होंने ऐसे प्रवासी श्रमिकों की जिलावार सूची तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि प्रदेश से नेपाल के जो लोग वापस जाना चाहते हैं, उनकी वापसी की व्यवस्था की जाए। जो यहां रुकना चाहते हैं, उनके लिए आवश्यक प्रबंध किए जाएं।

कोविड व नॉन कोविड अस्पतालों में अलग-अलग प्रभारी बनाएं
सीएम ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए। सभी कोविड एवं नॉन कोविड अस्पतालों के लिए अलग-अलग प्रभारी नामित किए जाएं। पीपीई किट, एन-95 मास्क, सैनिटाइजर सहित सभी सुरक्षा सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। डॉक्टरों सहित सभी चिकित्साकर्मियों की संक्रमण से बचाव की ट्रेनिंग जारी रखी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed