फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi adityanath expresses grief over the death of Union Minister Ram Vilas Paswan

केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर योगी ने जताया दुख, ट्वीट कर लिखा, मन दुःखी है

Thu, 08 Oct 2020 09:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Oct 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
Yogi adityanath expresses grief over the death of Union Minister Ram Vilas Paswan
राम विलास पासवान - फोटो : Twitter

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि राम विलास पासवान जमीन से जुड़े राजनेता थे जिन्होंने सदैव गरीब एवं वंचितों के लिये संघर्ष किया। पासवान के निधन से राजनीति की अपूरणीय क्षति हुई है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि रामविलास पासवान एक वरिष्ठ और अनुभवी राजनेता थे। भारत सरकार के मंत्री के रूप में उन्होंने अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया। वे हमेशा समाज के कमजोर और निर्धन वर्गों के हित एवं कल्याण के लिए सक्त्रिस्य रहते थे। सांसद के रूप में उन्होंने लंबी अवधि तक अपनी सेवाएं प्रदान कीं। रामविलास पासवान के निधन से हुई क्षति की भरपाई होना कठिन है।

विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने राजनीति में पासवास के योगदान को याद करते हुए उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राम बिलास पासवान वर्षों से मेरी मां के  पड़ोसी रहे और उनके परिवार के साथ हमारा एक निजी रिश्ता था। उनके निधन की सूचना से बेहद दुख हुआ है। 

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष  स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी रामविलास पासवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट करके राम बिलास पासवान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन की खबर अति दुखद है। इसके अलावा जलशक्ति मंत्री डा. महेंद्र सिंह ने भी पासवान के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed