{"_id":"64c47b6b5d60590c26095af5","slug":"yogi-adityanath-cabinet-expansion-soon-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव : योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में हुआ मंथन, उपचुनावों में टिकट को लेकर भी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव : योगी मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर दिल्ली में हुआ मंथन, उपचुनावों में टिकट को लेकर भी चर्चा
Sat, 29 Jul 2023 08:12 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 29 Jul 2023 08:12 AM IST
सार
सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद अब दबाव है कि विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाया जाए।
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक से बाहर निकलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान को मंत्रिमंडल में शामिल करने और योगी मंत्रिमंडल के विस्तार पर शुक्रवार को दिल्ली में मंथन हुआ। वहीं दारा सिंह के इस्तीफे से खाली हुई मऊ जिले की घोसी सीट और बसपा सांसद अफजाल अंसारी की सदस्यता रद्द होने से खाली हुई गाजीपुर सीट पर उप चुनाव को लेकर भी पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व के बीच चर्चा हुई।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सुभासपा के एनडीए में शामिल होने के बाद अब दबाव है कि विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार कर ओमप्रकाश राजभर को मंत्री बनाया जाए। सुभासपा सदन में सरकार में सहयोगी के रूप में उपस्थित रहना चाहती है। दारा सिंह चौहान को भी मंत्री बनाया जाना है। सत्तारूढ़ दल के नेताओं का मानना है कि बतौर मंत्री दारा सिंह को घोसी से उप चुनाव लड़ाने से चुनाव में राजनीतिक फायदा मिलेगा। उधर, योगी सरकार 1.0 में जलशक्ति मंत्री रहे महेंद्र सिंह, पूर्व एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा सहित सरकार के युवा विधायक भी मंत्री बनने की दौड़ में हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्रिमंडल विस्तार और उप चुनाव के साथ आगामी दिनों में यूपी के सांसदों के साथ होने वाली बैठक के मद्देनजर दिल्ली बुलाया है। चौधरी से सांसदों के संबंध में भी फीडबैक लिया गया है। बीते दिनों बीएल संतोष के दो दिवसीय लखनऊ प्रवास में सामने आए फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तय करने पर भी चर्चा हुई है। उल्लेखनीय है कि नड्डा और भूपेंद्र चौधरी के बीच बृहस्पतिवार को भी मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन