फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi Adityanath attacks on UP govt.

यूपी में पुलिस वर्दी में हो रही बैंक डकैती: आदित्यनाथ

Fri, 24 Apr 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महाराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला, महाराजगंज Updated Fri, 24 Apr 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Yogi Adityanath attacks on UP govt.

प्रदेश में गुंडाराज है। पुलिस की वर्दी में बैंक डकैती हो रही है। प्रदेश सरकार का यह घृणित चेहरा है। इस अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा के फायर ब्रांड नेता महंत आदित्यनाथ ने उदितपुर और धानी में चुनावी सभा के दौरान ये बातें कहीं।

विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह के समर्थन में सभा के दौरान महंत आदित्यनाथ ने कहा कि फरेंदा उपचुनाव असमय थोपकर क्षेत्र में विकास कार्य को बाधित करने का कार्य प्रदेश सपा सरकार ने किया है।
विज्ञापन


केन्द्र सरकार जितना धन मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात को देती है। उतना ही धन उत्तर प्रदेश को देती है। लेकिन सड़क, बिजली आदि मामले में यूपी की हालत काफी खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदाता प्रदेश सरकार के भेजे लोगों से घबराएं नहीं उन्हें अपनी ताकत का एहसास कराएं। कहा कि जनता के साथ जो संबंध बजरंग बहादुर सिंह का है वह किसी अन्य नेता का नही हैं। यह उप चुनाव आने वाले 2017 की दिशा तय करेगा।

शिवपाल के खिलाफ बयान देने पर हुआ षडयंत्र

Yogi Adityanath attacks on UP govt.

सांसद पंकज चौधरी ने कहा कि 2017 का चुनाव आज ही हो रहा है इसका कारण है क्षेत्र के विधायक ने प्रदेश सरकार के मंत्री शिवपाल यादव के खिलाफ सदन में बोले थे।

जिसके कारण प्रदेश की सपा सरकार ने षड़यंत्र करके इन्हें बर्खास्त करने का कार्य किया। फरेंदा की बंद चीनी मिल को चलाने का कार्य विधायक व उनके द्वारा किया गया है।

प्रत्याशी बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रदेश की सरकार मेरे बढ़ती लोकप्रियता से घबरा कर फंसाने का कार्य किया है। मैने क्षेत्र के गरीब, पीड़ित, शोषित के घर पहुंच कर उसके सम्मान को बढा़ने का कार्य किया है।

जनसभा को क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ला, जिलाध्यक्ष अरुण शुक्ला, पूर्व मंत्री श्रीराम चौहान, सिसवां विधानसभा प्रभारी अजय श्रीवास्तव, समीर त्रिपाठी, जन्मेजय सिंह, राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन संचालन विवेक पांडेय ने किया। अजय कुमार गौतम, पूर्व विधायक शिवेन्द्र सिंह, नरसिंह पांडेय, ज्ञानेन्द्र सिंह, आदि लोग रहे।

अल्पसंख्यकों के लिए ही कार्य कर रही प्रदेश सरकार

Yogi Adityanath attacks on UP govt.

भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में उदितपुर की जनसभा में महंत आदित्यनाथ ने किसानों के साथ हिन्दुओं को रिझाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। योगी ने प्राकृतिक आपदा के शिकार किसानों के रगों पर हाथ रखकर प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा।

महंत ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने कब्रिस्तान के नाम पर धन, अल्पसंख्यक लड़कियों को कन्या विद्याधन, शादी के लिए धन देने जैसी योजना चला रही है। हिंदुओं के लिए सारी योजनाएं बंद करने का कार्य किया है। केन्द्र की भाजपा सरकार ने जनधन योजना के तहत सभी वर्ग को लेकर चलने का कार्य किया है।

धरती पुत्र व किसानों के मसीहा कहने वाले सपा के लोग विकास विरोधी व किसान विरोधी कार्य करते हैं। आज प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है। सदमे से दम तोड़ रहे हैं। लेकिन सरकार उनको सहायता के रूप में कुछ नहीं दे रही है।

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सदन में ऐलान किया कि हम किसानों को मरने नहीं देंगे। इसके लिए जितने धन की आवश्यकता हो केन्द्र देगी। जनसभा के दौरान उत्साहित कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के भावी मुख्यमंत्री के भी नारे लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed